script78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, देर रात तक बारिश, कई क्षेत्रों में बिजली गुल | rain in bikaner | Patrika News

78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, देर रात तक बारिश, कई क्षेत्रों में बिजली गुल

locationबीकानेरPublished: May 12, 2019 10:19:16 am

Submitted by:

Atul Acharya

बारिश से गलियों व सड़कों पर भरा पानी
 

rain in bikaner

78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, देर रात तक बारिश, कई क्षेत्रों में बिजली गुल

बीकानेर. अंचल में शनिवार को दिनभर तेज धूप के बाद रात को ८.३० बजे के बाद 78 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। तेज आंधी से कई घरों के टीनशेड उड़ गए, वहीं कई जगह पेड़ टूट गए और हर तरफ गर्द छा गई। करीब १५ मिनट चली आंधी के बाद बादलों की गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से गलियों व सड़को पर पानी भर गया। रात 11:30 बजे तक 5.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश व आंधी से करीब १० डिग्री तापमान गिर गया। ग्रामीण क्षेत्र के बज्जू, कोलायत, नोखा, पूगल में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। क्षेत्र में अंधड़ के साथ आसमानी बिजली चमकने से लोग दहशत में रहे।
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से उठे कम दबाव वाले क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में धूलभरी हवाएं व बूंदाबांदी होने की संभावना है।
सुबह छाए बादल, गांवों में हुई बारिश
इससे पहले शहर में शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं ग्रामीण अंचल में कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। पूरे अंचल में दोपहर बाद धूप-छांव का दौर चलता रहा।
शाम को आंधी, वाहन चालक हुए परेशान
शहर में शाम को आई आंधी से वातावरण में चारों तरफ धूल ही धूल छा गई तथा आमजन के साथ वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। आंधी के चलते घरों को लौट रहे दुपहिया वाहन चालक रास्ते में ही रुककर आंधी और बरसात के बंद होने का इंतजार
करते रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो