scriptबीकानेर में जमकर बरसे मेघ, शहर में चारों ओर भरा पानी | rain in bikaner | Patrika News

बीकानेर में जमकर बरसे मेघ, शहर में चारों ओर भरा पानी

locationबीकानेरPublished: May 17, 2019 07:54:42 pm

Submitted by:

Atul Acharya

बीकानेर में शुक्रवार को सायं करीब साढ़े पांच बजे जमकर बारिश हुई।

rain in bikaner

बीकानेर में जमकर बरसे मेघ, शहर में चारों ओर भरा पानी

बीकानेर. बीकानेर में शुक्रवार को सायं करीब साढ़े पांच बजे जमकर बारिश हुई। इससे शहर में निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले बीकानेर अंचल में सुबह से ही बादल छाए रहे और उमस से लोग परेशान हुए। दोपहर बाद दो तीन बार हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को घने बादल छा गए और करीब पौने घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी कमी हुई। बीकानेर में अधिकतम तापमान ३३.७ डिग्री और न्यूनतम तापमान २३.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो