बीकानेर

बीकानेर में मौसम ने ली करवट, पहले धूलभरी आंधी फिर बरसे बदरा

मौसम विभाग ने जारी कर रखा है अलर्ट

बीकानेरMay 29, 2020 / 08:36 pm

Atul Acharya

बीकानेर में मौसम ने ली करवट, पहले धूलभरी आंधी फिर बरसे बदरा

बीकानेर. बीकानेर अंचल में नौतपा के शुरुआती तीन दिन तेज गर्मी के बाद अब नौतपा का असर कम होता नजर आ रहा है। वही शुक्रवार देर शाम धूलभरी आंधी के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया। आंधी के बाद बारिश शुरू हो गयी जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गयी। बीकानेर में अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश व ओले पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की हैं।
इस बार नौतपा में गर्मी अधिक नहीं होने से मानसून पर भी प्रभाव पड़ सकता है। शुक्रवार को नौतपा के पांचवे दिन धूलभरी हवा चलती रही। इससे दिन का तापमान चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। शहर में शुक्रवार को धूलभरी हवा से सूरज की तपिश भी कम रही। शाम होते-होते दक्षिणी पश्चिमी हवा से गर्म हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्शियस रहा।

Home / Bikaner / बीकानेर में मौसम ने ली करवट, पहले धूलभरी आंधी फिर बरसे बदरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.