scriptवार्ड स्तर पर चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी Congress | Rajasthan election - Congress started preparing election manifesto | Patrika News

वार्ड स्तर पर चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी Congress

locationबीकानेरPublished: Oct 29, 2018 11:19:15 am

बीकानेर. शहर जिला कांग्रेस वार्ड स्तर पर चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी हुई है। सभी ६० वार्डों से जनता की राय लेने के साथ ही प्रदेश संगठन को भेजने के लिए बड़े मुद्दों की जानकारी जुटा रहे है। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने रविवार को बताया कि संगठन के स्तर पर घोषणा पत्र तैयार का कार्य किया गया।

Rajasthan election - Congress started preparing election manifesto

teachers recruitment Ghotala in BJP government is shameful


बीकानेर. शहर जिला कांग्रेस वार्ड स्तर पर चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी हुई है। सभी ६० वार्डों से जनता की राय लेने के साथ ही प्रदेश संगठन को भेजने के लिए बड़े मुद्दों की जानकारी जुटा रहे है। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने रविवार को बताया कि संगठन के स्तर पर घोषणा पत्र तैयार का कार्य किया गया।
वहीं चुनाव प्रसार को लेकर ३० अक्टूबर को सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया से जुड़े संगठन के पदाधिकारियों की बैठक रखी जाएगी। इस बीच रविवार को कांग्रेस के ए ब्लाक की नवगठित कार्यकारिणी की शाम को बैठक रखी गई। ए ब्लाक की कार्यकारिणी की बैठक डॉ. बीडी कल्ला ने ली। नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का मेल मिलाप और चुनावी व्यूह रचना पर विचार-विमर्श किया गया। इधर शहर जिला कांग्रेस की स्तर पर बूथ स्तर पर चुनावी व्यूह रचना पर काम किया जा रहा है।
सेवादल ने किया ध्वज वन्दन
बीकानेर. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से जिला देहात कांग्रेस कार्यालय परिसर में रविवार को प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिह के अगुवाई में ध्वजवंदन कार्यक्रम हुआ। इसमें सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वजगीत और राष्ट्रगान गाया। सेवादल के देहात जिलाध्यक्ष प्रभूदयाल आयार्च ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर में एक हजार से अधिक जगहों पर एेसे कार्यक्रम आयोजित किए गए है। कार्यक्रम में सेवादल के विमल भाटी, महिला मुख्य संगठक प्रेमलता राठौड़, शहर मुख्य संगठक मीना कंवर, अम्बाराम इणखिया, नित्यानंद पारीक, मुरली पन्नू, नासिर तंवर, सुनम सौलंकी, अमजद अब्बाशी, डॉ. हैदरमिर्जा बैग, मुनीर कुरेशी, मनोहरलाल नायक, रूपसिंह सोलंकी, महबूब रंगरेज आदि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो