scriptडॉ. जोशी के समर्थन में निकाली वाहन रैली | rajasthan election : Dr. Gopal Joshi | Patrika News

डॉ. जोशी के समर्थन में निकाली वाहन रैली

locationबीकानेरPublished: Dec 06, 2018 10:46:04 am

बीकानेर. भाजपा के बीकानेर पश्चिम के प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी के समर्थन में बुधवार को चुनाव प्रचार बंद होने से ठीक पहले कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली। रैली एमएम ग्राउण्ड से शुरू होकर पुराने शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी।

rajasthan election : Dr. Gopal Joshi

rajasthan election : Dr. Gopal Joshi


बीकानेर. भाजपा के बीकानेर पश्चिम के प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी के समर्थन में बुधवार को चुनाव प्रचार बंद होने से ठीक पहले कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली। रैली एमएम ग्राउण्ड से शुरू होकर पुराने शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भाजपा की रैली एमएम ग्राउण्ड से गोकुल सर्किल, नत्थूसरगेट, बारह गुवाड़, जोशीवाड़ा, कोटगेट, रांगड़ी चौक, दांतीबाजर, धरणीधर होकर नत्थूसर गेट पहुंची। रैली दोपहर १२ बजे शुरू हुई और शाम सवा चार बजे समाप्त हुई।
इसके कुछ देर बाद चुनाव प्रचार की समयावधि भी समाप्त हो गई। रैली में प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी, शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, विजय आचार्य, अविनाश जोशी, जेठानंद आदि शामिल हुए। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के मुखौटे और भाजपा की टोपियां पहन रखी थी।
भाटी ने रोड शो में दिखाई ताकत
श्रीकोलायत. विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवरसिंह भाटी का बज्जू में बुधवार को एक रोड शो निकला। इस रोड शो बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। रोड शो के दौरान भंवरसिंह भाटी ने कहा कि पिछले पांच सालों में आपके बीच रहा हूं। उसी तरह आगे भी आपके बीच में रहकर आपके के लिए सदा तत्पर रहुंगा। आप सभी मेरे विधानसभा क्षेत्रवासी ना होकर मेरा परिवार है। कोलायत का प्रत्येक आमजन मेरे परिवार के सदस्य के भांति है तथा यहां की उन्नति के लिए प्रयासरत रहुंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो