BJP candidate list: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होते ही मच गया बवाल, यहां हुआ जमकर प्रदर्शन
बीकानेरPublished: Oct 22, 2023 07:37:08 am
विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी।
बीकानेर। विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दूसरी लिस्ट (BJP candidate second list) जारी कर दी। हालांकि प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही बीकानेर में भी असंतोष का बिगुल बज गया। बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम, दोनों सीटों से टिकट के दावेदार महावीर रांका को जब किसी भी सीट से टिकट नहीं दिया गया तो उनके समर्थक नाराज हो गए। बड़ी तादाद में ये समर्थक रांका के कार्यालय पर जमा हो गए। यहां रांका के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।