बीकानेर

बीकानेर में पचास स्थानों पर यात्रा के स्वागत की तैयारी, गौरव यात्रा में मुख्यमंत्री का होगा स्वागत

राजस्थान गौरव यात्रा में मुख्यमंत्री के स्वागत का आखिरी रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इसके लिए संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढ़ी ने शहर जिला के सभी प्रभारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैलीकॉप्टर से पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगी।

बीकानेरAug 31, 2018 / 12:58 pm

dinesh kumar swami

rajasthan gaurav yatra 2018

बीकानेर. राजस्थान गौरव यात्रा में मुख्यमंत्री के स्वागत का आखिरी रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इसके लिए संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढ़ी ने शहर जिला के सभी प्रभारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैलीकॉप्टर से पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां से बड़ा गणेशजी के दर्शन करने के बाद स्वागत का कार्यक्रम गोकुल सकिल से शुरू होगा। गोकुल सर्किल से उरमूल सर्किल तक अभी तक ५० स्थानों पर स्वागत के स्थान चिन्हित किए गए हैं।
 

इन जगहों पर स्वागत द्वार भी बनेंगे। पुष्प वर्षा होगी तथा मालाएं पहनाई जाएगी। स्वागत में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया जाएगा। हालांकि बीकानेर शहर में मुख्यमंत्री का स्वागत का ज्यादा हिस्सा बीकानेर पश्चिमी विधानसभा में होगा। यह यात्रा गोकुल सर्किल से उरमूल सर्किल तक होगी। फिर होलसेल भण्डार के पास स्वागत के बाद मुख्यमंत्री लालगढ़ पैलेस में विश्राम के लिए जाएगी।
 

बैठक में संगठन प्रभारी सोढी के साथ बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, माहपौर नारायण चौपड़ा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, यात्रा के जिला प्रभारी मोहन सुराणा, नंद किशोर सोलंकी, विजय आचार्य, मीना आसोपा समेत तीनों जिला महामंत्री और विधायक प्रतिनिधि शामिल हुए।
 

जन-जन की यात्रा
राजस्थान गौरव यात्रा जन जन की यात्रा बन गई है। इसमें भाजपा संगठनों के अलावा सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाएं भी आगे आई है। ये संस्था भी मुख्यमंत्री का गौरव यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत करेगी।
महेन्द्र सिंह सोढ़ी, संगठन प्रभारी बीकानेर
 

 


शक्ति केन्द्र पदाधिकारियों से अमित शाह कर सकते हैं बैठक

बीकानेर. राजस्थान गौरव यात्रा के बाद अक्टूबर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बीकानेर में शक्ति केन्द्रों के संभागभर के संयोजकों, प्रभारियों आदि पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस आशय के संकेत शक्ति केन्द्र के प्रदेश स्तर के प्रभारियों और संभाग प्रभारियों को दिए गए हैं। इससे पहले शाह को ६ सितम्बर को नागौर आना प्रस्तावित है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.