scriptशाह का प्रदेश में आखिरी सम्मेलन बीकानेर में, चार के बाद चुनावी घोषणा के आसार | rajasthan ka ran | Patrika News

शाह का प्रदेश में आखिरी सम्मेलन बीकानेर में, चार के बाद चुनावी घोषणा के आसार

locationबीकानेरPublished: Sep 25, 2018 01:12:09 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश में आखिरी सम्मेलन बीकानेर में होने जा रहा है। यहां ४ अक्टूबर को प्रस्तावित अनुसूचित जाति एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों से शाह का संवाद संभवत: आखिरी होगा।

Amit Shah

Amit Shah

बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश में आखिरी सम्मेलन बीकानेर में होने जा रहा है। यहां ४ अक्टूबर को प्रस्तावित अनुसूचित जाति एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों से शाह का संवाद संभवत: आखिरी होगा। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा करने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिसके साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। भाजपा प्रदेश संगठन और संभाग के भाजपा सांसद, विधायक तथा सभी भाजपा जिलाध्यक्षों को बीकानेर में सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह एससीएटी एक्ट को लेकर विपक्ष की ओर से उठाएं जा रहे सवालों का जबाव देने की व्यूह रचना बनाएंगे। इसके लिए संभाग के सभी जिलाध्यक्षों से प्रदेश ने सूची मांगी है।
बीकानेर संभाग के राजनीतिक हाल: आगे-आगे भाजपा, पीछे-पीछे कांग्रेस
बीकानेर. विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस चुनावी रंग में रंग गई है। दोनों ही पार्टियों के प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं के लगातार हो रहे। एक के बाद एक बड़े नेताओं के इन दौरों की राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आमजन में भी चर्चा होनी शुरू हो गई है। रात को पाटों पर जुटने वाले लोग नेताओं के बयान और उनके दौरे पर खूब चटखारे लेते है। वही चाय-पान की दुकानों पर भी दो-चार लोग जुटते ही चुनाव की चर्चा शुरू हो जाती है।
आचार संहिता से पहले ही दोनों पार्टियों में चुनावी स्पर्धा शुरू हो गई है। भाजपा के बाद हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों और नेताओं के दौरों ने दोनों की तुलना करने का विषय भी लोगों को दे दिया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की भाजपा गौरव यात्रा के ठीक बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यहां आना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के ठीक बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भी बीकानेर आने के कार्यक्रम बनने से आगे-आगे भाजपा, पीछे-पीछे कांग्रेस के राग को छेड़ दिया है।
मण्डल स्तर पर संख्या तय कर भेजी जाएगी।प्रदेश संगठन के तीन महामंत्री कैलाश मेघवाल, अभिषेक मटोरिया और चन्द्र शेखर ने सोमवार को इन सम्मेलनों के लिए स्थल देखे। चूरू जिले को भी दोनों सम्मेलन मे शामिल कर लिया गया है। इससे पहले शाह जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में सम्मेलनों को सम्बोधित कर चुके हैं।
बीकानेर के बाद प्रदेश में उनका कोई और कार्यक्रम भी घोषित नहीं है। बीकानेर सम्मेलन में चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ बीकानेर शहर और देहात जिलाध्यक्षों को लक्ष्य एवं सम्मेलन की जिम्मेदारी दे दी गई है। अनुसू्चित जाति प्रकोष्ष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ओपी महेन्द्रा भी तैयारियों को देख रहे है।
चार जगहों को देखा
प्रदेश महामंत्रियों ने अनुसूचित जाति के संभाग स्तरीय सम्मेलन के लिए रेलवे स्टेडियम तथा करणी सिंह स्टेडियम देखा है। साथ ही शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन के लिए तेरापंथ भवन और पार्क पैराडाइज देखा है। इनमें से किसी एक जगह को अगले एक-दो दिन में फाइनल किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो