scriptBikaner : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का मनाया जश्न : देखें फोटो | Rajasthan Lok Sabha Chunav Results 2019 | Patrika News

Bikaner : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का मनाया जश्न : देखें फोटो

locationबीकानेरPublished: May 24, 2019 12:53:42 pm

बीकानेर. लोकसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई।

Rajasthan Lok Sabha Chunav Results 2019

बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के जीतने पर खुशी का इजहार किया।

बीकानेर. लोकसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर के पास पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई। बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के जीतने पर खुशी का इजहार किया।

नोखा. विधानसभा चुनाव समिति के प्रभारी आसकरण भट्टड़ के आवास पर जश्न मनाया गया। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, डॉ. महेंद्र संचेती, सुनील पूनिया, कैलाश रांकावत, कालूराम सोनी, अरुण भट्टड़ व कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रिछपाल फौजी, जेठुसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विजय जुलूस निकाला

श्रीडूंंगरगढ़. यहां कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इसमें शहर अध्यक्ष मानमल शर्मा, देहात अध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, मोमासर अध्यक्ष विक्रमसिंह, महामंत्री विनोदगिरी गुसांई, सहीराम जाट, पालिका उपाध्यक्ष हरिकिशन बाहेती, लीलाधर बोथरा आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल सुथार, रामेश्वर पारीक, शिव स्वामी, कुम्भाराम सिद्ध, छैलू सिंह शेखावत ने मतदाताओं का आभार जताया।
पटाखे छोड़कर जश्न मनाया

खाजूवाला. यहां कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। व्यापारी रणजीत मजोका व मंगल सिंह ने बताया कि एक बार फिर भाजपा सरकार बनने पर खुशी है। यहां पप्पू नाई, मनीष पुगलिया, राधेश्याम गोदारा, मोहनलाल, हरिराम, ओमप्रकाश, नरसीदान, सूरजसेन, विकास माल, धर्मपाल डारा, विकास, विजय धारणिया आदि जीत का जश्न मनाया। 40 केवाईडी व अल्लाद्दीन का बेरा में खुशी मनाई।
लूणकरनसर. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मन्दिर में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह शेखावत, राकेश तातेड़, ओमप्रकाश नायक, नारायणनाथ व कार्यकर्ताओं ने इसे आमजन की जीत बताई है।

मिठाईयां बांटी
महाजन. कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। एनडीए को बहुमत मिलने पर विधायक सुमित गोदारा, पूर्व विधायक मनीराम सियाग, जिला उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश सियाग, कृष्ण कुमार पारीक, माणकचन्द प्रजापत, पुरुषोत्तम स्वामी, रामकिशोर स्वामी, पंकज स्वामी, मनीराम भार्गव, रामचन्द्र पुरोहित, सावण पुरोहित ने जश्न मनाया।
कालू. कस्बे के हजारीराम सारस्वत, जगदीश प्रसाद प्रसाद खण्डेलवाल, कालू मण्डल अध्यक्ष ज्योतिस्वरूप संस्कर्ता ने जीत को एेतिहासिक बताया। जयपुर ग्रामीण सीट पर गारबदेसर मूल के राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ की विजय पर गांव में भी पटाखे चलाकर एवं मिठाईयां बांटी।
नापासर. यहां मंडल अध्यक्ष जसवंत दैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया इस दौरान राजाराम ओझा, रूपाराम गोयल, चम्पालाल पारीक, शिवरतन पारीक, नेमीचंद पारीक मौजूद थे।
छत्तरगढ.़ यहां भाजपा जिला एसी मोर्चा महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल, अशोक खन्ना, ब्रिजेश पारीक, जुगलकिशोर राठी, रामेश्वर चौधरी आदि नेतृत्व में मुख्य बाजार से विजयी जुलूस निकाला।
बज्जू. यहां भाजपा, आरएसएस, सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने बाजार में डीजे की धुन पर नृत्य किया। बीकमपुर में पवन चांडक, बिरमाराम भाट, डूंगराराम, नाथूराम, गोपाराम बेलदार, राणाराम भाट आदि ने जश्न मनाया।
दंतौर. यहां मां भारती चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य भीखाराम जाखड़, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सुरेश सारस्वत, पृथ्वीराज, राकेश बेनीवाल, राजेंद्र कस्वां, निदाम भाटी, सुभाष सारस्वत व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोमासर. कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर से प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की जीत पर खुशी का इजहार कर जश्न मनाया। हेमेरां. यहां किसान मोर्चा जिला महामंत्री पुनीत स्वामी, भाजयुमो रुणिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सारस्वत, सरपंच तोलाराम जांगू, देहात जिला उपाध्यक्ष पूराराम ढाका, रुणिया मंडल अध्यक्ष रामनिवास कस्वां, कोजूराम सारस्वत, सुरेश पुगलिया, दामोदर सारस्वत, किशन गोदारा आदि ने जश्न मनाया।
काकड़ा. यहां भाजयुमो के आनन्द पारीक, उपप्रधान रावतमल पारीक, प्रभुदयाल पारीक, मदनलाल डेलू, मोहनलाल झंवर, शिवनारायण शर्मा, दीपक पारीक, आदि ने विकास की जीत बताया।
सीथल. कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता मोहनदान बीठू, डूंगरदान बीठू, पूर्णदान, रणवीर सिंह, गौरीशंकर सेवग, श्रवण कुमार नाई शिवचरण ओझा ने खुशी जताई।
तेजरासर. श्हसं भाजपा नेता बेगाराम जाखड़ व सम्पत जोशी सहित कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
पिथरासर. यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामस्वरूप धायल, हंसराज हरडू, छैलूगिरी स्वामी, सुमेर धायल, संदीप धायल, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो