scriptबीकानेर: बज्जू में अमृत सहेजन जुटे सैकड़ों हाथ | rajasthan patrika amritam jalam abhiyan | Patrika News

बीकानेर: बज्जू में अमृत सहेजन जुटे सैकड़ों हाथ

locationबीकानेरPublished: Jun 02, 2019 12:33:55 pm

Submitted by:

Jitendra

अमृतं जलम् अभियान – बज्जू के बगडू नाड़ी में श्रमदान

rajasthan patrika amritam jalam abhiyan

बीकानेर: बज्जू में अमृत सहेजन जुटे सैकड़ों हाथ

बीकानेर.बज्जू. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत बज्जू के बगडू नाड़ी में रविवार को सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने श्रमदान किया। पत्रिका के अभियान के तहत रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों ने बरसाती पानी को सहेजने के लिए साफ-सफाई की। इस दौरान तालाब में बरसात से आने वाले पानी के लिए बने रास्तों से अवरोध हटाकर इस कार्य में अपना योगदान दिया। श्रमदान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों युवा हाथों में तगारी, फावड़ा, भोला, कुल्हाड़ी के साथ ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे।

यह रहे उपस्थित

बज्जू सरपंच मंगलाराम खिलेरी, बज्जू सीआई प्रहलाद राय,एएसआई आदेश कुमार,युवा,देहात कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष कैप्टन मोहनलाल गोदारा, कांग्रेस के सुनील गोदारा, मांगीलाल पुनिया,व्यापार मंडल सचिव राधेश्याम पुनिया,पूर्व मंडी अध्यक्ष मांगीलाल भाम्भू,सीमाजन कल्याण समिति के भंवर मुंड,सुखराम गोदारा,पूर्व अध्यक्ष सुरेश तेतरवाल,मदन श्योराण,मिथड़िया युवा संगठन के अशोक बेनीवाल, श्रवण पुनिया,पूर्व सरपंच गुमानाराम मेघवाल, संजय कड़वासरा, हनुमान कड़वासरा,व्याख्याता देवकिशन कड़वासरा, वरिष्ट शिक्षक पूनमचंद गोदारा,ठेकेदार पूनमचंद कड़वासरा, पतंजलि बज्जू प्रभारी सुनील गोदारा,प्रणयराज कॉलेज निदेशक डॉ. दलीप शर्मा,पंचायत समिति श्रवण गोदारा,मनफूल भाम्भू, रामस्वरूप भाम्भू,भाजपा के रमेश ज्याणी,गोवर्धन कड़वासरा,जगदीश ज्याणी,दुलीचंद भोभरिया,पिंटू सोनिवाल,पूर्व उपसरपंच बगड़ूराम गोदारा,सेवानिवृत्त फोजी जीवनराम तेतरवाल,मनोज खिलेरी, शिवराज भाम्भू,धनसा राजपुरोहित,सुनील ज्याणी,कैलाश शर्मा,भंवरलाल गोदारा,श्री किशन कड़वासरा,शिक्षक विकाश गोदारा,शरीरिक शिक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई सहित तहसील मुख्यालय बज्जू के युवा,बज्जू थाना स्टॉफ,आरएसएस, छात्र संगठन एनएसयूआई, सीमाजन कल्याण समिति,बज्जू व्यापार मंडल, कृषि मंडी,मेघवाल और गायणा संगठन के दर्जनों
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो