script

करवा चौथ उत्सव आज, पंजीकरण के लिए उत्साह

locationबीकानेरPublished: Oct 16, 2019 11:44:17 am

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner news- राजस्थान पत्रिका तथा माहेश्वरी महिला समिति की ओर से करवा चौथ महोत्सव का आयोजन १6 अक्टूबर को गजनेर रोड स्थित लक्ष्मी हेरिटेज में शाम 4:30 बजे होगा।

rajasthan patrika and maheshwari women committee karva chauth festival

करवा चौथ उत्सव आज, पंजीकरण के लिए उत्साह

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका तथा माहेश्वरी महिला समिति की ओर से करवा चौथ महोत्सव का आयोजन १6 अक्टूबर को गजनेर रोड स्थित लक्ष्मी हेरिटेज में शाम 4:30 बजे होगा। महोत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह है। महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। समिति की कंचन राठी ने बताया कि महोत्सव में प्रवेश नि:शुल्क है। प्रतियोगिता से संबंधित सामग्री प्रतिभागी को लानी होगी। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए ९३५१२०५५२३, ९३५११०३३६९ पर सम्पर्क कर सकते हैं।
होगा सम्मान

पचास करवा चौथ मना चुके दम्पतियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर और पुरस्कार भी मिलेंगे। पुरस्कार लोटस डेयरी, भीखाराम चांदमल की ओर से दिए जाएंगे। गणपति ट्रॉफी हाउस, एम्बीलेन्स बाय एकता, भीखमचंद फाऊण्डेशन, द क्रॉकरी की ओर से स्मृति-चिन्ह दिए जाएंगे।
होंगी कई प्रतियोगिताएं

समिति की रेखा लोहिया ने बताया कि महिलाओं, युवतियों के लिए १६ शृंगार, करवाचौथ ब्यूटी, मेहंदी (पारम्परिक-आधुनिक), मिसेज करवाचौथ, मिट्टी का करवा (सज्जा) प्रतियोगिता होगी। साथ ही बच्चों के लिए फैन्सी डे्रस प्रतियोगिता (प्रादेशिक) व फनी क्विज होगी। इसमें सवालों के जवाब देने पर पुरस्कार दिए जाएंगे। लक्की ड्रा में विजेताओं को लोटस डेयरी की तरफ से विशेष गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा।आकर्षक पुरस्कारअपने जीवन साथी के साथ खिंचवाया पसंदीदा फोटो दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं। सबसे ज्यादा लाइक पाने वाली जोडिय़ों को आकर्षक उपहार मिलेंगे। इसके लिए बुधवार दोपहर 12 बजे तक लाइक और कमेंट किए जा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो