scriptतीन साल बाद बीकानेर से रामेश्वरम जाएगी ट्रेन | rajasthan varisth nagrik tirth yatra yojana Bikaner to Rameswaram | Patrika News

तीन साल बाद बीकानेर से रामेश्वरम जाएगी ट्रेन

locationबीकानेरPublished: Oct 18, 2019 10:59:31 am

Submitted by:

Atul Acharya

varisth nagrik tirth yatra yojana- तीर्थयात्रा: सम्भाग से जाएंगे 116 वरिष्ठ नागरिक
 

rajasthan varisth nagrik tirth yatra yojana Bikaner to Rameswaram

तीन साल बाद बीकानेर से रामेश्वरम जाएगी ट्रेन

बीकानेर. बीकानेर से करीब तीन साल बाद रामेश्वरम के लिए ट्रेन जाएगी। यह 15 नवंबर को सुबह 9 बजे रवाना होगी। इसमें बीकानेर संभाग के 116 वरिष्ठ नागरिक यात्रा करेंगे। देवस्थान विभाग, उदयपुर के कार्यकारी आयुक्त ओपी जैन ने सभी सहायक आयुक्त व मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन को आदेश जारी किया। देवस्थान विभाग ने इसके लिए टीम भी गठित की है।
यह टीम वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी दे रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत यह दूसरी ट्रेन है। इससे पहले १२ अक्टूबर को उदयपुर से वैष्णोदेवी के लिए ट्रेन गई थी। साथ ही यह बीकानेर से पहली ट्रेन है, जो तीर्थयात्रा के लिए रामेश्वरम जा रही है। इससे पहले २०१६ में तीर्थयात्रा ट्रेन बीकानेर से गई थी।
स्टेशनों पर व्यवस्था
अधिकारियों ने बताया कि स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए एमओयू के अनुसार प्रतियात्री भुगतान दिया जाएगा। यह ट्रेन 15 नवंबर को रवाना होकर 18 नवंबर को सुबह रामेश्वरम पहुंचेगी। इस कमेटी में महेश कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, गोपाल आचार्य व महेश कुमार ओझा शामिल हैं।
कार्मिक होंगे नियुक्त
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत ट्रेन बीकानेर से रामेश्वरम वाया जोधपुर-सिरोही रोड जाएगी। इस यात्री गाड़ी के लिए राजकीय अधिकारी व कार्मिकों की नियुक्ति संभागीय आयुक्त करेंगे। इसमें एक ट्रेन प्रभारी, एक चिकित्सक व दो नर्स स्टाफ, एक अनुरक्षक तथा पांच जीआरपी के कांस्टेबल होंगे।
संभाग के तीर्थयात्रियों की स्थिति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो