तीन मई को चूरू जिले में धूल भरी आंधी व मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं। बीकानेर में रविवार को सूर्योदय के थोड़ी देर बाद ही धूप तल्ख लगनी शुरू हो गई थी। सुबह ग्यारह बजे बाद तो लू का असर शुरू हो गया था। दोपहर को इसके असर से मुख्य मार्गों पर भी चहल-पहल कम हो गई थी। शाम सात बजे तक गर्म हवा का असर बना हुआ था।
नोखा. इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पिछले लगभग तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ौत्तरी हो गई है। रविवार को गर्मी की स्थिति यह रही कि सारा दिन उमस का वातावरण बना रहा। गर्म हवाओं ने उमस बढ़ा दी है। झुलसती गर्मी से लोग इस कदर बेहाल हैं कि घर से निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। वहीं अस्पतालों भी गर्मी के कारण उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बागड़ी अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ड भरे हुए हैं। दिन-प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि गर्मी अब लोगों के बदन जलाने लगी है। गर्मी के चलते जहां एसी कम काम कर रहे हैं, वहीं कूलर व पंखों के सामने भी लोगों को राहत नहीं मिल रही।