राम-राम सा...से मन स्पर्श, मां की लोरी और माटी की सुगंध से दिलों में उतरीं मुर्मू
बीकानेरPublished: Feb 28, 2023 12:48:29 pm
Bikaner News: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संबोधन से अभिभूत हुआ बीकाणा।


राम-राम सा...से मन स्पर्श, मां की लोरी और माटी की सुगंध से दिलों में उतरीं मुर्मू
दिनेश कुमार स्वामी बीकानेर. डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के मंच पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आपको मेरी राम-राम सा... के साथ संबोधन शुरू किया, तो हर कोई उनकी आत्मीयता का कायल हो गया। गांवों में कला की सुगंध और कलाकारों की तपस्या से सीख लेने जैसी बात राष्ट्रपति के मुख से सुन वहां मौजूद देशभर से आए सैकड़ों कलाकार गौरवान्वित हो उठे।राष्ट्रपति के करीब दस मिनट के संबोधन में उनकी सादगी के साथ देश की मिट्टी की खुशबू को हर किसी ने महसूस किया।