scriptपांच ट्रैक्टरों से मोहल्लों में कर रहे हाइपोक्लोराइड का छिड़काव, 900 लोगों को सुबह शाम पहुंचा रहे भोजन | Ramlal Surajdevi Ranka Charitable Trust Spraying of hypochloride | Patrika News

पांच ट्रैक्टरों से मोहल्लों में कर रहे हाइपोक्लोराइड का छिड़काव, 900 लोगों को सुबह शाम पहुंचा रहे भोजन

locationबीकानेरPublished: Apr 02, 2020 05:00:13 pm

Submitted by:

Atul Acharya

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया जरूरतमंद लोगों की सेवा का बीड़ा
 

पांच ट्रैक्टरों से मोहल्लों में कर रहे हाइपोक्लोराइड का छिड़काव, 900 लोगों को सुबह शाम पहुंचा रहे भोजन

पांच ट्रैक्टरों से मोहल्लों में कर रहे हाइपोक्लोराइड का छिड़काव, 900 लोगों को सुबह शाम पहुंचा रहे भोजन

बीकानेर. लॉकडाउन के बाद शहर में सेवादारों की बाढ़-सी आ गई है। सेवादार अपनी साम्र्थय के अनुसार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। रामलाल सुरजदेवी ट्रस्ट ने भी हर जरूरतमंद की सेवा करने का बीड़ा उठाया है। ट्रस्ट के मार्फत हर दिन करीब ९०० लोगों को सुबह और शाम को भोजन करवाया जा रहा है। जरूरतमंदों को घर-घर खाने के पैकेट भिजवाए जा रहे हैं। इस काम में ट्रस्ट के सदस्य लगे हुए ह,ैं वहीं जिला प्रशासन और पुलिस के माध्यम से भी जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जा रहा है।
प्रतिदिन यह व्यवस्था
रामलाल सुरजदेवी रांका ट्रस्ट की ओर से ५०० और सेठ तोलाराम बाफना स्कूल ट्रस्ट की ओर से ४०० पैकेट भोजन के हर दिन सुबह-शाम गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को भिजवाए जा रहे हैं। रांका ट्रस्ट की ओर से अब तक ३५ हजार थ्री लेयर, पांच हजार वॉसेब्ल मास्क, ५०० मिली लीटर सेनेटाइजर की १८० बोतल और १०० एमएल की ८५० बोतलें आमजन को बांटी जा चुकी हैं। पांच ट्रैक्टरों से पूरे क्षेत्र में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव रांका ट्रस्ट की ओर से गंगाशहर के कई मोहल्लों में पिछले पांच दिन से करवाया जा रहा है। इसके लिए पहले दिन एक, दूसरे दिन तीन और पांचवें दिन पांच ट्रैक्टर लगे हुए हैं।

हॉकरों को बांटे मास्क

रांका ट्रस्ट की ओर से इस विपदा की घड़ी में भी घर-घर जाकर अखबार पहुंचाने का काम करने वाले हॉकरों को मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार को ३५० मास्क हॉकरों के लिए राजस्थान पत्रिका कार्यालय में भेंट किए। इतना ही नहीं उन्होंने हॉकरों को सेनेटाइजर देने का आश्वासन भी दिया है।
यह जुटे हैं सेवादार

गणेशमल बोथरा, नवरतन डागा, राजेन्द्र शर्मा, मधुसुदन शर्मा, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, जगदीश मोदी, श्रवण चौधरी, टेकचंद यादव, आनंद सोनी, गौरीशंकर देवड़ा, प्रणव भोजक, मनोज परिहार, संजू स्वामी, राजेश बाना, राजेन्द्र व्यास, पवन सुथार, पवन महनोत आदि शामिल हैं।
सेवा को सदैव तैयार
विपदा की घड़ी में हर तरह से सेवा करने को तैयार है। जरूरतमंदों के लिए १५० से अधिक सेवादारों को लगा रखा है। ट्रस्ट की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में ट्रस्ट देश सेवा के लिए हमेशा तैयार है। जरूरत के समय की गई सेवा से मन को शांति मिलती है। – महावीर रांका, पूर्व अध्यक्ष यूआईटी एवं ट्रस्टी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो