scriptरांका ने यूआईटी के कार्यों का किया निरीक्षण | Ranka oversight functions of the UIT in bikaner | Patrika News

रांका ने यूआईटी के कार्यों का किया निरीक्षण

locationगरियाबंदPublished: Nov 21, 2016 09:58:00 am

रांका ने शहर में करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए

Ranka

Ranka

 नगर विकास न्यास के नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर रांका ने शहर में नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ रविवार को सघन दौरा कर प्रगति का जायजा लिया। 

उन्होंने इस दौरान शहर में करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। न्यास अध्यक्ष ने रविन्द्र रंगमंच का निरीक्षण किया और न्यास सचिव से निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस कार्य को 10 दिसम्बर तक पूरा करवाने के निर्देश दिए। 
उन्होंने सूरसागर में हाल ही में शुरू किए गए निर्माण कार्य, मुरलीधर के सीवरेज प्लांट के कार्य, हैरीटेज रूट की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने बीकानेर रेलवे प्लेटफार्म पर ‘बादल महल’ की पेटिंग कार्य भी अवलोकन किया। नारी निकेतन में मस्तमण्डल सेवा समिति द्वारा बच्चों के लिए बनाए जा रहे संस्थान का भी निरीक्षण किया। 
न्यास अध्यक्ष के साथ नगर विकास न्यास के सचिव महेन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियन्ता किसन सिंह के अलावा दिनेश चौधरी, वीके गहलोत, कुलदीप यादव, महावीर चौधरी, पवन महणोत व जयकुमार सामसुखा थे। 

रांका ने लगाई देशनोक में धोक
यूआईटी के नवनियुक्त चेयरमैन महावीर रांका ने रविवार को करणी माता के मन्दिर में दर्शन किए। रांका का भाजपा के कार्यकर्ताओं, पार्षदों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शाल साफा व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। 
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, पार्षद बादल सिंह चारण, रामेश्वर जनागल, देवेन्द्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की शांति देवी चौहान, सुशीला सुथार, आनन्दमल मोर्य, नथमल सुराणा, सहित अनेक जने उपस्थित थे। रांका ने बीकानेर के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें और लोगों को राहत पहुंचाने की बात कही। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो