बीकानेर

चला वसूली अभियान,बकाया पर पांच कनेक्शन काटे

नोखा शहर के 81 उपभोक्ताओं ने 3 लाख 58 हजार 244 रुपए का बकाया बिल जमा करवाया तथा बकाया के चलते 5 कनेक्शन काटे गए।

बीकानेरMar 23, 2018 / 11:12 am

dinesh kumar swami

नोखा. जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत गुरुवार को नोखा शहर के 81 उपभोक्ताओं ने 3 लाख 58 हजार 244 रुपए का बकाया बिल जमा करवाया तथा बकाया के चलते 5 कनेक्शन काटे गए।
 

कनिष्ठ अभियंता नन्दकिशोर मीणा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र वर्मा, तकनीकी कर्मचारी सुनील सुथार, विकास जास्ट, प्रेमसुख बिश्नोई, महेंद्र सैनी, सीताराम तर्ड, गोपीकिशन छींपा, गणेश रांकावत, नरेंद्र पटेल, दिनेश वर्मा, सुरेश बिश्नोई, महेंद्र बिश्नोई, बेनीप्रसाद आदि टीमें बनाकर अभियान में जुटे रहे। कनिष्ठ अभियंता मीणा ने बताया कि अभियान को तेज किया गया है तथा उपभोक्ताओं को छूट योजना के बारे में कार्मिकों द्वारा जानकारी दी जा रही है।
 

देशनोक. जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से गुरुवार को भी राजस्व वसूली अभियान जारी रहा। सहायक अभियंता एच.एल. अरोड़ा ने बताया कि गुरुवार को देशनोक में बकाया के चलते कृषि कुएं का ट्रांसफार्मर उतारा और एक लाख पचास हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई। आम्बासर गांव में 8 घरेलू कनेक्शन काटे गए। बरसिंहसर गांव में 12 घरेलू कनेक्शन काटे गए। जिनकी बकाया राशि एक लाख 5 हजार रुपए थी। कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता अभिषेक दुबे, फीडर इंचार्ज राजेंद्रसिंह यादव, राजाराम कड़वासरा, रज्जाक, मूलचंद चौहान, संतोष कुमार व तकनीकी कर्मचारी शामिल थे। सहायक अभियंता अरोड़ा ने बताया कि 31 मार्च तक उपभोक्ताओं को पेनल्टी और ब्याज में छूट दी जा रही है।
 

साठिका की ओरण से आज हटेंगे कब्जे

नोखा. ग्राम साठिका के करणी माता मंदिर की ओरण भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन दल बल सहित ग्राम साठिका पहुंचेगा। इससे पूर्व अतिक्रमियों को प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर अतिक्रमण स्वयं हटा लेने के निर्देश दिए थे। नोखा तहसीलदार धनाराम गोदारा ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में साठिका गांव में ओरण भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में अतिक्रमित भूमि पर कब्जे हटाने को लेकर उच्च न्यायालय जोधपुर ने 4 अप्रेल तक पालना रिपोर्ट मांगी है।
 

बादनंू में रात्रि चौपाल आज
नोखा. उपखण्ड के बादनू गांव में रात्रि चौपाल शुक्रवार शाम को आयोजित होगी जिसमें जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुनेंगे। रात्रि चौपाल में मौके पर उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
 

 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.