scriptगणतंत्र दिवस पर जिले भर की इन 42 प्रतिभाओं का होगा सम्मान | Republic Day 2018 | Patrika News

गणतंत्र दिवस पर जिले भर की इन 42 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

locationबीकानेरPublished: Jan 26, 2018 07:29:08 am

खेल, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

Republic Day
गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह में 42 प्रतिभाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगाजिसकी सूची जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम जारी कर दी। राजकीय सादुल स्पोट्र््स स्कूल के छात्र अमित कुमार, राकेश कुमार बिजारणिया, मनोज कुमार धाकर व बृजेश गुर्जर, केन्द्रीय विद्यालय एक के छात्र हरप्रीत सिंह सिद्धू, राजकीय गंगा उच्च प्राथमिक बाल विद्यालय के छात्र सूरज नाई,
बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधादेवी सियाग, नोखा मूलवास के समाजसेवी पद््माराम कुलरिया, संस्कृतिकर्मी गोपाल सिंह चौहान, बीकानेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, तहसीलदार राजस्व नोखा धन्नाराम गोदारा, जिला कलक्टर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शूरवीर सिंह, राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान के व्याख्याता ओम प्रकाश बिश्नोई, वेटरनरी विश्वविद्यालय के सहायक प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल,
राज्य आपदा प्रतिसाद बल के प्लाटून कमांडर वसीम अहमद, डूंगर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र व्याख्याता डॉ. नवदीप सिंह बैंस, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक बिन्नानी,क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मोबाइल फोरेन्सिक यूनिट के प्रभारी डॉ. राजकुमार मेहता शामिल हैं।
उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार व्यास, नगर विकास न्यास के वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद लोहिया, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र माथुर, अधीक्षण अभियंता सानिवि वृत्त बीकानेर की वरिष्ठ सहायक रचना पारीक, कार्यालय उपनिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग के सूचना सहायक रवि गहलोत, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मक्खन लाल आचार्य, क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के मुख्य आरक्षक नंदलाल,
अधीक्षण अभियंता सानिवि गुण नियंत्रण वृत्त के निजी सहायक दिनेश कुमार बिस्सा, जिला कलक्टर कार्यालय की सहायक कर्मचारी फरजाना बानो, कार्यालय जिला कलक्टर भू अभिलेख के पटवारी केदार चंद, जिला औषधि भंडार के सूचना सहायक नथमल पारीक,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संख्या 2 के नर्स ग्रेड द्वितीय मुकेश कुमार अलारिया, भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त जालवाली दिनेश महर्षि, समाज सेविका अर्पिता गुप्ता,
पेंशनर्स वैलफेयर सोसायटी के संरक्षक मोतीराम गुप्ता, गीतकार व शायर कासिम बीकानेरी, चित्रकार धनराज स्वामी, जय मां भवानी संस्थान, साफा विशेषज्ञ ब्रजेश्वरलाल व्यास, रम्मत कलाकार रामकुमार बिस्सा, संतोषनगर गांव निवासी पीरदान, बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के सेल्समैन पृथ्वीसिंह, राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला उद्योग केन्द्र के कनिष्ठ लिपिक हयात सिंह, पीबीएम एवं सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग के नर्स ग्रेड द्वितीय डूंगरराम जाम को सम्मानित किया जाएगा।
उत्कृष्ट कार्य के लिए होगा सम्मान
नगर निगम गांधी म्युनिसिपल हॉल में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। महापौर नारायण चोपड़ा ध्वजारोहण करेंगे। आयुक्त निकया गोहाएन के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। नागरिक सेवाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य करने वाले नगर निगम के 32 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
निगम की ओर से डॉ. कमलेश हर्ष (चिकित्सा), डॉ. बाबुलाल खजोटिया (चिकित्सा), महेन्द्र शर्मा (चिकित्सा पशुपालन), दिनेश शर्मा (चिकित्सा व समाज सेवा), श्रीराम जोशी (चिकित्सा व समाज सेवा), गोपाल नागपाल (समाज सेवा), सोहनलाल सारस्वा (समाज सेवा), इन्द्रसिंह बडग़ुजर (समाज सेवा), सुरेन्द्र कुमार व्यास (समाज सेवा), प्रवीण सेठिया (समाज सेवा), ख्वाजा का करम समाज सेवा संस्थान (समाज सेवा), राजकुमार पारीक (समाज सेवा), रोचक गुप्ता (समाज सेवा), गोविन्द प्रजापत (समाजसेवा),
सत्यनारायण स्वामी (खेलकूद), द्वारकादास आचार्य (खेलकूद), रामलाल दाधीच (समाज सेवा), रामदेव आचार्य (समाज सेवा), कृष्ण कुमार मेहता (समाज सेवा), श्याम सुन्दर बोड़ा (समाज सेवा), पण्डित किशन व्यास (समाज सेवा), विशाल शर्मा (समाज सेवा), जितेेन्द्र शर्मा (समाज सेवा), कैलाश पुरोहित (समाज सेवा), रामसुख जनागल (खेलकूद), ऋषिता गहलोत (खेलकूद), ध्यानेश गहलोत (खेलकूद), लिपिका प्रजापत (खेलकूद), नवरतन प्रजापत (खेलकूद), हर्षिता कंवर शेखावत (खेलकूद), अभिनव सोनी (खेलकूद),
सुनील पुरोहित (नाट्यकला), कमल किशोर व्यास (साफा कला), श्याम सुन्दर कोठारी (रक्तदान), सतीश शर्मा (स्वच्छत भारत मिशन), ओम प्रकाश भाटी (स्वच्छता जागरुकता), बैरसिंह नारायण सिंह मेमोरियल संस्थान (स्वच्छ भारत मिशन), धर्मेन्द्र अग्रवाल (जायकेदार खाद्य सामग्री), संजू श्रीमाली (साहित्य), शिखा राठौड़ (साहित्य), प्रकाश पुरी (पर्यावरण संरक्षण),
महावीर पुरी (पर्यावरण संरक्षण), सुरेश चन्द्र शर्मा (पर्यावरण संरक्षण), श्रीनिवास थानवी (चिकित्सा क्षेत्र), सुशील छंगाणी (संगीत कला), मोहन सुराणा (समाज सेवा), शेखरचन्द्र काण्डपाल (समाज सेवा), युवराज चांगरा (खेलकूद), दिनेश सिंह भदौरिया (समाज सेवा), राजेन्द्र जोशी (नाट्यकला), नवनीत कुशवाहा (खेलकूद) के क्षेत्र में सम्मानित किए जाएंगे।
ये कर्मचारी होंगे सम्मानित
नगर निगम की ओर से भूरसिंह, अबरार अहमद, नितेश उपाध्याय, लीलाधर गुजराती, लखपत चांवरिया, सुखजीत राम, घनश्याम, किशन लाल भार्गव, जगदीश जावा, ईश्वर, रजनी, कमल, कुशाल, घनश्याम, अनिता, सुभाष धारुराम, मुकेश तेजी, अर्जुन चंदेलिया, राजेन्द्र चौहान, मनोज, ईश्वर, रवि, इन्द्र, किशन, धनाराम, मुकेश, गणेशलाल, हुकमचन्द, विष्णु, कुरडाराम, सुरेश, नरेन्द्र को सम्मानित किया जाएगा।
उपलब्धियों पर होगा सम्मान
नगर विकास न्यास की ओर से न्यास परिसर में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर उल्लेखनीय उपलब्धियों पर विभिन्न वर्ग में पुरस्कार, संस्थाओं और न्यास कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। न्यास सचिव आर के जायसवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह यादव को एल पी टैस्सीटोरी राजस्थानी गद्य पुरस्कार, देव किशन राजपुरोहित, लोकेश झा व आशा शर्मा को मैथिलीशरण गुप्त हिन्दी भाषा पुरस्कार,
डॉ. जिया उल हसन कादरी व सीमा भाटी को अन्य भाषा उर्दू पुरस्कार, रामनारायण आचार्य को नाट्यकर्मी पुरस्कार, उत्तमचन्द सेठिया को उद्योग श्री पुरस्कार, गुलाम हैदर, लक्ष्मीनारायण स्वामी, मोहम्मद ईरशाद को पद्मश्री हिसामुदीन उस्ता पुरस्कार, हिमांशु किराडू, कुमारी हर्षिता कंवर शेखावत, पंकज कुमार सेवग को डॉ.करणी सिंह खेल पुरस्कार, पुखराज हर्ष, राजू शर्मा, रामचन्द्र स्वामी को स्वामी कृष्णानन्द सरस्वती पुरस्कार समाज सेवा, रत्नदीप बिस्सा, कुमारी मानसी सिंह पंवार व पद्मा व्यास को पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई संगीत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
संस्थाएं होगी सम्मानित
नगर विकास न्यास की ओर से मस्त मंडल सेवा संस्थान-विजय मालू, ऑवर फॉर नेशन-सुदेश शर्मा, अपना घर आश्रम-डी पी पचीसीया-जुगल राठी, मूक बधिर संस्थान, उतरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन-लता मूंॅधड़ा, न्यू तरूण मंडल-सुरेश सांॅखला, महावीर इन्टरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र-चारू नाहटा, सुशीला केशव सेवा संस्थान-केशवदत शर्मा,
श्री कृष्णा अन्नक्षेत्र-मगन चाण्डक, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन-गुलाब सोनी, गिरीराज जोशी, महिला उत्थान एवं जागृति समिति-आरती आचार्य, जैन यूथ संस्थान-पारस डागा, माहेश्वरी शहर सभा, बीकानेर-गोपीकिसन पेडि़वाल, रघुवीर झंवर, मारवाड़ जन सेवा समिति-रमेश व्यास, मुमताज अली मीर, रोग निदान केन्द्र-बृजमोहन भाटी, श्री धूमावती चेरीटेबल ट्रस्ट-नरेश मितल, धरणीधर पर्यावरण सेवा समिति-अनिल आचार्य, श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी, मेडिकल कॉलेज-सुभाष भोला,
टाईगर यूनियन-युधिष्ठिर सिेंह भाटी, गुफा मन्दिर सेवा समिति-हर्ष कुमार जग्गी, आचार्य श्री नानेश रोटरी नैत्र चिकित्सालय-अरूण प्रकाश गुप्ता, मोहिनी देवी आशाराम चूरा मेमोरियल ट्रस्ट-सी ए महेन्द्र चूरा, भीखमचन्द फाउन्डेशन- शंकर सेवग, पुष्करणा वेलफेयर सोसायटी-आनन्द आचार्य, नीरा सक्सैना स्मृति चैरिटेबल टस्ट- शैलेन्द्र कुमार, टीम बीकानेर-अधिवक्ता मुकन्द व्यास, सतवीर जैन, रतन ज्योति नेत्र संस्थान-मंजू बोथरा पत्नी डॉ विजय बोथरा,
राज. अमेच्योर रोलर स्केटिंग एसो. बीकानेर-योगेन्द्र खत्री, जनरल सेक्रेटरी, ज्योतिप्रकाश रंगा, अनाउंसर, अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ-जयचंद लाल डागा, टी एम लालानी (उधोग क्षेत्र में), अग्रवाल चेतना संस्थान-सुशील बंसलस तोलाराम हंसराज डागा चैरिटेबल ट्रस्ट-हंसराज डागा, रामचन्द्र रामेश्वरलाल चेरिटेबल ट्रस्ट-शिवरतन जाजड़ा, एस.पी. पुरोहित-सदस्य, कुलपति सलाहकार समिति, कृषि विश्वविधालय ,कृष्ण चन्द पुरोहित, मोहम्मद इकबाल, देवकिशन चााण्डक-समाज सेवी का सम्मान किया जाएगा।
ये कर्मचारी होंगे सम्मानित
नगर विकास न्यास की ओर से उमंग राजवंशी, भव्यदीप, अशोक चौहान, कल्पना, भैंरुरतन किराडू, सुरेश चन्द्र लोाहिया, सुरेन्द्र कुमार व्यास, सुनील कुमार गुर्जर, दिलिप सिंह भाटी, गोविन्द सिंह, राजेन्द्र प्रसाद व्यास, रूकसाना, सुनील पाण्डे, मूलचन्द देवड़ा, दुर्गाशंकर आचार्य, श्रीलाल किराडू, मोहम्मद शाहिद, मोहन कुमार, गायत्री देवी, जयप्रकाश चूरा व नवरतन का सम्मान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो