scriptगौरव और सम्मान का प्रतीक गणतंत्र दिवस- डॉ. बीडी कल्ला | republic day bikaner rajasthan | Patrika News

गौरव और सम्मान का प्रतीक गणतंत्र दिवस- डॉ. बीडी कल्ला

locationबीकानेरPublished: Jan 26, 2020 03:06:14 pm

Submitted by:

Jaibhagwan Upadhyay

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

गौरव और सम्मान का प्रतीक गणतंत्र दिवस- डॉ. बीडी कल्ला

गौरव और सम्मान का प्रतीक गणतंत्र दिवस- डॉ. बीडी कल्ला

बीकानेर.
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने झण्डारोहण कर परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन) एएच गौरी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

मार्च पास्ट में आरएसी की 10वीं बटालियन, पुलिस, बॉर्डर एवं अरबन होमगार्ड, राजस्थान पुलिस महिला कॉन्स्टेबल, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय एनसीसी प्लाटून, ७वीं राज एनसीसी प्लाटून, स्काउट.गाइडए सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

डॉ. कल्ला ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में हमारा खुद का संविधान लागू किया था। भारत 26 जनवरी 1950 के दिन भारत प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन भी है। साथ ही उन सभी महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन भी है। उन्होंने बताया कि देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से संबंध रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है।

64 कार्मिकों का सम्मान

जिला प्रशासन द्वारा प्रदत 64 कार्मिकों, अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही नगर विकास न्यास द्वारा विभिन्न श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए 18 लोगों को और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 18 कार्मिकों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीनाए आईजी बीकानेर रेंज जोस मोहन, जिला कलक्टर कुमार पाल पाल गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के गावंडे, एडीएम सिटी सुनीता चौधरी जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, महापौर सुशीला कंवर, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान आरिफ सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो