scriptगणतंत्र दिवस की तैयारी : घने कोहरे व सर्दी में किया महाअभ्यास, देखें तस्वीरें | Patrika News
बीकानेर

गणतंत्र दिवस की तैयारी : घने कोहरे व सर्दी में किया महाअभ्यास, देखें तस्वीरें

5 Photos
6 years ago
1/5

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को राजकीय डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों लिए बुधवार को स्टेडियम में महाअभ्यास किया गया।

2/5

घने कोहरे, सर्द हवा और तेज सर्दी के बावजूद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व सेवाश्रम के विशेष बच्चों ने उत्साह से महाअभ्यास में भाग लेकर देशप्रेम के जज्बा जीवन्त किया।

3/5

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवन्त भाकर ने झण्डारोहण कर मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा ने स्टेडियम में व्यवस्था का जायजा लिया। उपखण्ड अधिकारी नानूराम सैनी व शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

4/5

वृृत्तनिरीक्षक धरम पूनिया के नेतृृत्व में 13 प्लाटून ने मार्चपास्ट किया। महाअभ्यास में राजकीय महारानी बालिका उमावि की 250 छात्राओं ने भावना तिवारी के निर्देशन में सामूहिक नृत्य व गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।

5/5

व्यायाम प्रदर्शन के तहत प्रभारी रामकुमार पुरोहित के निर्देशन में 20 विद्यालयों के 400 बच्चों ने भाग लिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.