बीकानेर

कार्य बहिष्कार वापस, आज लौटेंगे रेजिडेंट्स

मरीज दिनभर होते रहे परेशान

बीकानेरDec 06, 2019 / 10:32 am

Atul Acharya

कार्य बहिष्कार वापस, आज लौटेंगे रेजिडेंट्स

बीकानेर. तीन दिनों से चल रही रेजिडेंट चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार गुरुवार शाम को वापस ले लिया गया है। अब रेजिडेंट चिकित्सक शुक्रवार सुबह काम पर लौैट आएंगे। जयपुर में सरकार के साथ हुई वार्ता में रेजिडेंट चिकित्सकों की मांगों का निराकरण कराने का आश्वासन देने के बाद कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व गुरुवार सुबह रेजिडेंट चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एसपी मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ चिकित्सकों को ओपीडी से लेकर वार्डों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी दी गई थी।

कार्य बहिष्कार का असर
रेजिडेंट चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार का असर देखने को मिला। गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में ओपीडी महज 4465 थी और 270 मरीज भर्ती हुए। वहीं मेजर ऑपरेशन 23, माइनर 35 और पांच प्रसव कराए गए।
लेबर रूम रहा नर्सिंग कर्मियों के हवाले
जनाना अस्पताल का लेबररूम गुरुवार को करीब दो घंटे तक नर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे रहा। यहां पहुंची प्रसूताओं की देखभाल करने वाला कोई चिकित्सक नहीं था। ऐसे में प्रसूताओं के परिजनों ने नाराजगी जताई। इस संबंध में पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल को भी लोगों ने शिकायत की। इसके बाद ही वहां वरिष्ठ चिकित्सक पहुंची।
आज काम पर लौट आएंगे
गुरुवार शाम हड़़ताल समाप्त हो गई है। शुक्रवार सुबह सभी रेजिडेंट चिकित्सक काम पबर लौट आएंगे।
डॉ.एचएस कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

Home / Bikaner / कार्य बहिष्कार वापस, आज लौटेंगे रेजिडेंट्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.