बीकानेरPublished: Sep 02, 2023 07:37:26 pm
dinesh kumar swami
Bikaner News: फेक सूचनाओं से जमाखोरी और मुनाफाखोरी का खेल : भावों व मौसम पूर्वानुमान को लेकर किसानों और छोटे व्यापारियों काे किया जा रहा भ्रमित। जीरा, ईसबगोल के बाद अब ग्वार पर नजर।
बीकानेर. सोशल मीडिया पर सही जानकारी जहां लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है, वहीं फेक सूचना बड़ा नुकसान भी कर सकती है। सामान्य जन-जीवन के साथ अब व्यापार में भी सोशल प्लेटफार्म पर भ्रमजाल फैलाकर मुनाफा कमाने का खेल शुरू हो गया है। खासकर कृषि उत्पाद इसके निशाने पर है। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों और छोटे व्यापारी को हो रहा है। इसमें फसलों के उत्पादन को लेकर भविष्यवाणी और कृषि जिंसों के भावों को लेकर भ्रम फैलाया जाता है। मौसम को लेकर गलत अनुमान प्रसारित कर मुनाफाखोरी के प्रयास होने लगे हैं।