scriptसड़क हादसे में युवक की मृत्यु | road accident in bikaner | Patrika News

सड़क हादसे में युवक की मृत्यु

locationबीकानेरPublished: May 18, 2019 12:57:30 pm

Submitted by:

Atul Acharya

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात को सड़क हादसे में एक जने की मृत्यु हो गई।

road accident in bikaner

सड़क हादसे में युवक की मृत्यु

देशनोक. राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात को सड़क हादसे में एक जने की मृत्यु हो गई। हादसे में एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। हैड कांस्टेबल टीकूराम ने बताया कि मृतक के भाई शिवदान ने दर्ज रिपोर्ट बताया कि उसका भाई अर्जुनदान व जीजा महेन्द्रदान मोटरसाइकिल से गुरुवार रात खेत जा रहे थे। तभी राजमार्ग पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को पीबीएम ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार अर्जुनदान (२०) पुत्र प्रेमदान की मौके पर ही मौत हो गई और महेन्द्र दान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ट्रेन से कटकर मौत
देशनोक. यहां शुक्रवार को ट्रेन से कटने से एक जने की मृत्यु हो गई। हैड कांस्टेबल टीकूराम ने बताया कि प्रेम मेघवाल पुत्र नारायणराम की ट्रेन से कटने से मृत्यु हो गई। मृतक के भाई खियाराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि प्रेम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को घर से काम पर जाने के लिए कहकर घर से निकला था।

ट्रेंडिंग वीडियो