बीकानेर

गलियों से मुख्य मार्गों तक अंधेरा, हाईमास्ट लाइटें भी बंद

महापौर आमजन को हो रही समस्याओं को जानने वार्डों में भी पहुंचने लगी हैं। उनके समक्ष अब एेसी समस्याओं को दूर करने चुनौती रहेगी।

बीकानेरDec 04, 2019 / 12:13 pm

Atul Acharya

नगर निगम सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था पर हर माह लाखों रुपए खर्च कर रहा है। शहर में करीब 35 हजार एलइडी लाइटें लगाने की बात भी कही जा रही है, लेकिन शहर के प्रमुख मार्गों पर रात को अंधेरा छाया रहता है।

बीकानेर. नगर निगम सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था पर हर माह लाखों रुपए खर्च कर रहा है। शहर में करीब ३५ हजार एलइडी लाइटें लगाने की बात भी कही जा रही है, लेकिन शहर के प्रमुख मार्गों पर रात को अंधेरा छाया रहता है। शहर में जगह-जगह रोडलाइट बंद पड़ी है। गली-मोहल्लों से चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और रेलवे ओवरब्रिज तक अंधेरा फैला हुआ है। शहर में कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। रात को रास्ते में अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार हादसे भी हो जाते हैं। अब शहर की सरकार का गठन हो चुका है। महापौर आमजन को हो रही समस्याओं को जानने वार्डों में भी पहुंचने लगी हैं। उनके समक्ष अब एेसी समस्याओं को दूर करने चुनौती रहेगी। शहरवासी निगम बोर्ड से गली-मोहल्लों से मुख्य मार्गों तक छाए अंधेरे के दूर होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Home / Bikaner / गलियों से मुख्य मार्गों तक अंधेरा, हाईमास्ट लाइटें भी बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.