वाहनों की रफ्तार बढऩे से हादसों की संख्या में भी बढ़ी है। इनमें मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ रही है जो चिंता का विषय है लेकिन प्रशासन व परिवहन विभाग गंभीर नहीं है। अनियंत्रित रफ्तार व ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी मुख्य कारण है जिससे हादसों का ग्राफ अनियंत्रित बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार 10 किमी तक इस मार्ग पर वर्ष 2021 में हुए 19 सड़क हादसों में 27 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें नौ लोगों मौत हो चुकी हैं।
वर्ष 2022 के मात्र डेढ़ महीने में यहां नौ हादसे हो चुके हैं। इसमें 7 लोग घायल हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन व संबंधित विभाग हादसों के बढ़ते ग्राफ को रोकने के बजाय इन स्थानों पर केवल क्षतिग्रस्त वाहनों को लटकाकर इतिश्री कर चुका है। इस क्षेत्र में बढ़ते हादसों को देखते हुए क्षेत्रवासी स्पीड ब्रेकर या लोहे के बैरियर लगाने की मांग कर रहे हैं।
वर्ष 2022 में हुए हादसे
1. जनवरी में जामसर निवासी बद्रीराम मेघवाल को राजमार्ग पर ट्रेलर ने टक्कर मारी और घर का एकमात्र कमाने वाला फिर कभी नहीं उठा।
2. जनवरी में खारा निवासी उम्मेदसिंह व जेठुसिंह को राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी और एक परिवार ने अपने लाल को हमेशा के लिए खो दिया तथा घायल जेठुसिंह अब तक संभाल नहीं पाए हैं।
3. जनवरी में बोलेरो चालक भवानी सिंह को राजमार्ग पर बस ने टक्कर मारी जिससे वह गंभीर घायल हो गए।
4. जनवरी में खारा निवासी राजेन्द्र ओढ़ राजमार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे का शिकार हुए और दो बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।
5. फरवरी माह में खारा निवासी श्यामाराम राम भाट रीको औद्योगिक क्षेत्र में राजमार्ग अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और और श्यामा फिर कभी उठ नहीं पाया।
6. फरवरी माह में राजमार्ग पर जामसर में टेलर व टै्रक्टर की भिडंत हुई और नूरसर निवासी मोहम्मद अली की मौत हुई।