scriptभगवान शिव का किया विशेष शृंगार | sawan 2019- shiv abhishek | Patrika News
बीकानेर

भगवान शिव का किया विशेष शृंगार

सावन माह में शिव पूजन का विशेष महत्व होने के कारण शिव मंदिरों में पूजा के अनुष्ठान चल रहे हैं।

बीकानेरAug 15, 2019 / 11:45 am

Atul Acharya

sawan 2019- shiv abhishek

भगवान शिव का किया विशेष शृंगार

बीकानेर. सावन माह में शिव पूजन का विशेष महत्व होने के कारण शिव मंदिरों में पूजा के अनुष्ठान चल रहे हैं। जैसलमेर रोड स्थित रंगा कॉलोनी के शिवाश्रम में चले रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी, शिवलिंग का विसर्जन किया जाएगा। पंडित अशोक बिस्सा के सान्निध्य में बुधवार को भगवान शंकर का विशेष शृंगार किया गया। इसमें पंडित लक्ष्मीनारायण पुरोहित, मक्खन शर्मा, गिरीराज रंगा, ब्रजरतन आदि शामिल हुए।

पंच पुष्प जल से अभिषेक
चुंगी चौकी स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर में बुधवार को महादेव का अभिषेक कर शृंगार पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ११०८ घड़ों में विभिन्न प्रकार की औषधियां, पंचामृत, इत्र-फल, पेड़-पौधे, सूखे मेवे व सभी तरह के धान, गुलाब जल, पंचपुष्प जल, गंगाजल से सहस्त्र घट का रुद्राभिषेक किया गया। इसमें ११ वेद पाठी ब्राह्मणों ने भागीदारी निभाई। गोपाल बिस्सा, राहुल सांखला, गोविन्द नारायण, शंकर जोशी, अभिषेक, सुरेश, भवानी, पुनीत, उमेश, राकेश, अनिल बिस्सा सहित श्रद्धालु शामिल हुए।
सावन व्रत-अनुष्ठानों की होगी पूर्णाहुति
बीकानेर. सावन मास के पहले दिन से चल रहे व्रत-अनुष्ठान की पूर्णाहुति गुरुवार को होगी। मंदिरों सहित घरों में धार्मिक अनुष्ठान और हवन पूजन के कार्यक्रम होंगे। शिव मंदिरों में महादेव का अभिषेक, पूजन कर शृंगार किया जाएगा। शहर में कई स्थानों पर चल रहे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक और पूजन अनुष्ठान की भी पूर्णाहुति होगी। ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडू ने बताया कि शास्त्रों में श्रावणी उपाक्रम का विशेष महत्व है। श्रद्धालु पवित्र सरोवरों के जल में खडे़ होकर श्रावणी कर्म पूजन करेंगे। इस दौरान प्रायश्चित (हेमाद्रि) संकल्प, दस विधा स्नान, ऋषियों का पूजन, तर्पण आदि होंगे।

Home / Bikaner / भगवान शिव का किया विशेष शृंगार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो