scriptसावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में चलेंगे अभिषेक-पूजन के दौर | sawan monday | Patrika News

सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में चलेंगे अभिषेक-पूजन के दौर

locationबीकानेरPublished: Aug 09, 2021 09:27:38 am

Submitted by:

Vimal

घरों व मंदिरों में होगी महादेव की पूजा-अर्चना
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन में होंगे विशेष अनुष्ठान

सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में चलेंगे अभिषेक-पूजन के दौर

सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में चलेंगे अभिषेक-पूजन के दौर

बीकानेर. हर-हर महादेव,बम भोले और रूद्राष्टध्यायी पाठ के वेद मंत्रों की गूंज शिवालयों में रहेगी। सावन के तीसरे सोमवार पर अलसुबह से शुरू होने वाला अभिषेक-पूजन का दौर देर रात तक चलेगा। शिवभक्त अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए जल, दूध, घी, शहद, शर्करा,दही, विजया, ईख रस से रूद्राभिषेक कर आक, धतूरा, पुष्प, भस्म आदि से महादेव का श्रृंगार करेंगे। विविध पूजन सामग्री से भोलेनाथ का पूजन किया जाएगा।

 

श्रद्धालु सोमवार पर व्रत-उपासना कर महाआरती करेंगे। मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में महादेव का अभिषेक पूजन किया जाएगा। सावन सोमवार को लेकर शिवालयों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर व्यवस्थाएं पुख्ता की गई है। वहीं सावन के पहले दिन से चल रहे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन स्थलों पर विशेष पूजन अनुष्ठान होंगे।

 

दर्शन-पूजन के लिए लगेगी कतारें

सावन के तीसरे सोमवार पर शहर में स्थित कई शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगेगी। सावन सोमवार पर शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव, देवीकुण्ड सागर स्थित गौरी शंकर महादेव, डूंगरेश्वर महादेव, हनुमान हत्था स्थित बारह महादेव, शिखरबंद महादेव, लालगढ़ स्थित मार्कण्डेश्वर महादेव, करमीसर रोड स्थित काशी विश्वनाथ, नत्थूसर गेट के बाहर जोशी बगीची, सूरदासाणी बगीची, ओझा बगीची, रंगोलाई, मरुनायक चौक, भट्ठड़ों का चौक, बारह गुवाड़, गोपेश्वर बस्ती, ब्रह्म बगीचा, भादाणी बगीची, नथूसर गेट के अंदर स्थित शिवालयों में अभिषेक-पूजन के दौर चलेंगे। वहीं जनेश्वर महादेव, धरणीधर महादेव, अमरेश्वर महादेव, महानंद महादेव, गोपेश्वर, भूतनाथ, नाटेश्वर सहित सभी शिवालयों में अभिषेक, पूजन, भजन और स्तुती गान के आयोजन होंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो