script

सावन अनुष्ठानों की पूर्णाहुति आज, पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रूद्राभिषेक

locationबीकानेरPublished: Aug 22, 2021 06:44:38 pm

महादेव का अभिषेक-पूजन कर महाआरती की जाएगी

सावन अनुष्ठानों की पूर्णाहुति आज, पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रूद्राभिषेक

सावन अनुष्ठानों की पूर्णाहुति आज, पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रूद्राभिषेक

बीकानेर. सावन के पहले दिन से चल रहे अभिषेक, पूजन और व्रत-उपासना अनुष्ठानों की पूर्णाहुति रविवार को होगी। इस अवसर पर महादेव का अभिषेक-पूजन कर महाआरती की जाएगी। पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन और अभिषेक की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां दी जाएगी। महादेव का विशेष अभिषेक और पूजन किया जाएगा। कई स्थानों पर महाप्रसाद के आयोजन होंगे। सावन में पूरे माह में बनाए गए व पूजित पार्थिव शिवलिंगों का पवित्र सरोवरों में विसर्जन किया जाएगा।
पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अभिषेक

शहर में विभिन्न स्थानों पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन और रूद्राभिषेक के आयोजन चल रहे हैं। शिवभक्त पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अभिषेक कर महाआरती कर रहे है। राजरंगा बगीची स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नारायण दास व्यास के सानिध्य में चल रहे पूजन-अनुष्ठान में शनिवार को पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक अभिषेक-पूजन हुआ। 11 वेदपाठी ब्राह्मणों के सामूहिक मंत्रोच्चारण व रूद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रोंचार के बीच 21 जोड़ो ने पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक किया। पंडित हरिनारायण व्यास, सुनील कुमार जोशी, विनोद किराडू, गोविन्द पुरोहित, वरुण नारायण व्यास, तरुण नारायण व्यास,विजय कुमार व्यास, गोविन्द सेवग, हार्दिक सेवग आदि ने आयोजन में सहयोग किया।

ट्रेंडिंग वीडियो