scriptएक अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय | School time will change October 1 | Patrika News
बीकानेर

एक अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय

bikaner news: School time will change from October 1 बीकानेर. प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूलों का समय एक अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। अभी 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे ही रहेगा।

बीकानेरSep 19, 2019 / 10:42 pm

dinesh kumar swami

School time will change October 1

एक अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय

बीकानेर. प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूलों का समय एक अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। अभी 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे ही रहेगा।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय शीतकाल में स्कूलों का समय सुबह ९ बजे शाम ३.४५ बजे तक था। सरकार बदलने के बाद कांग्रेस सरकार ने इसे बदलकर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया था।
छह घंटे लगेंगे स्कूल


शिविरा पंचाग के अनुसार शीतकाल में १ अक्टूबर २०१९ से ३१ मार्च २०२० तक सुबह १० से शाम ४ बजे तक कुल घंटे स्कूल लगेंगे। प्रार्थना सुबह १० से १०.२५ बजे, मध्यांतर दोपहर १.०५ से १.३० बजे तक रहेगा। पहले छह कालांश ४०-४० मिनट के तथा सातवां व आठवां कालांश ३५-३५ मिनट का रहेगा।
लापरवाही पर शिक्षक निलम्बित

बीकानेर. चुनाव कार्य सम्पादित करने में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक को जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलम्बित करने के आदेश गुरुवार को जारी किए।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिन्नाणी पंवारसर के शिक्षक हरीश कुमार खत्री को नगर निगम चुनाव की मतदाता सूचियों के लिए प्रगणक नियुक्त किया था। खत्री ने कार्यग्रहण नहीं किया। इसे चुनाव कार्य में लापरवाही की श्रेणी में मानते हुए तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
शैक्षिक सम्मेलन आज

बीकानेर. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शहीद मेजर जेम्स थामस उमावि (सिटी स्कूल) में २० सितम्बर को आयोजित होगा। महामंत्री महेन्द्र पाण्डे के अनुसार सम्मेलन ११:३० बजे शुरू होगा।
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शहीद मेजर जेम्स थामस उमावि (सिटी स्कूल) में २० सितम्बर को आयोजित होगा। महामंत्री महेन्द्र पाण्डे के अनुसार सम्मेलन ११:३० बजे शुरू होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो