बीकानेर

एक अप्रेल से बदलेगा स्कूलों का समय

प्रदेश में गर्मी के मौसम में सभी सरकारी स्कूलों का एक अप्रेल से समय बदलेगा। जिसमें स्कूलों में सुबह ७.३० से दोपहर एक बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने आदेश जारी किया है। जिसमें एक अप्रेल से ३० सितंबर से स्कूलों का समय करीब ५.३० घंटे तक चलेगा। हालांकि दो पारी विद्यालय का समय यथावत ही रहेगा।

बीकानेरMar 24, 2019 / 11:09 am

Nikhil swami

school

बीकानेर. प्रदेश में गर्मी के मौसम में सभी सरकारी स्कूलों का एक अप्रेल से समय बदलेगा। जिसमें स्कूलों में सुबह ७.३० से दोपहर एक बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने आदेश जारी किया है। जिसमें एक अप्रेल से ३० सितंबर से स्कूलों का समय करीब ५.३० घंटे तक चलेगा। हालांकि दो पारी विद्यालय का समय यथावत ही रहेगा।
 


वहीं सर्दियों में एक अक्टूबर से ३१ मार्च तक सुबह १० से दोपहर ४ बजे तक करीब छह घंटे तक स्कूलों में कक्षाएं चलेगी। डिडेल ने सभी स्कूलों में यह आदेश तत्काल रूप से लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। इस बार सरकार बदलते ही स्कूलों का समय में भी बदलाव आया है। पहले स्कूलों का समय सुबह ८ से २.१० बजे तक था, लेकिन इस बार सरकार बदलते ही स्कूलों का समय सुबह ७.३० से एक बजे तक कर दिया गया है।
 

जिससे करीब ४० मिनट स्कूलों का समय कम कर दिया गया है। पहले कक्षाएं ४० मिनट की लगती थी, लेकिन अब सभी कक्षाओं में पांच मिनट कम करते ही कक्षाएं ३५ मिनट की लगेगी।
 


अब ३५-३५ मिनट के होंगेे आठ कालांश
स्कूलों में सुबह ७.३० से ७.५५ बजे तक प्रार्थना सभा होगी। सुबह ७.५५ से १०.१५ बजे तक ३५-३५ मिनट के चार कालांश होंगे। मध्यावकाश सुबह १०.१५ से १०.४० बजे तक २५ मिनट का होगा। इसके बाद सुबह १०.४० से दोपहर एक बजे तक ३५ -३५ मिनट के चार कालांश होंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.