scriptSchools Will Open In Rajasthan For 242 Days, Shivira Panchang Released | राजस्थान में 242 दिन खुलेंगे स्कूल, शिविरा पंचांग जारी | Patrika News

राजस्थान में 242 दिन खुलेंगे स्कूल, शिविरा पंचांग जारी

locationबीकानेरPublished: Jun 24, 2023 02:34:51 am

Submitted by:

Brijesh Singh

पंचांग के अनुसार, पूरे साल 242 दिन स्कूलों का संचालन होगा। साथ ही सभी तरह की परीक्षाएं और अवकाश भी घोषित किए गए हैं। सत्रारंभ 26 जून से होगा। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एक जुलाई से शुरू होगी। प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे रहेगा।

राजस्थान में 242 दिन खुलेंगे स्कूल, शिविरा पंचांग जारी
राजस्थान में 242 दिन खुलेंगे स्कूल, शिविरा पंचांग जारी

बीकानेर. आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 में प्रदेश के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के संचालन के लिए शिविरा पंचांग जारी कर दिया गया है। इस पंचांग के अनुसार, पूरे साल 242 दिन स्कूलों का संचालन होगा। साथ ही सभी तरह की परीक्षाएं और अवकाश भी घोषित किए गए हैं। अन्य गतिविधियों और स्कूलों के खुलने का समय भी निर्धारित किया गया है। शिक्षा निदेशक कानाराम ने शुक्रवार को शिविरा पंचांग जारी किया। इसके अनुसार सत्रारंभ 26 जून से होगा। शिक्षण कार्य एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एक जुलाई से शुरू होगी। प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे रहेगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.