उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि गाड़ी संख्या 02287, सियालदाह-बीकानेर दुरंतो स्पेशल रेलसेवा एक अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार व गुरुवार को सियालदाह से 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02288, बीकानेर-सियालदाह दुरंतो स्पेशल रेलसेवा 05 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को बीकानेर से 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.15 बजे सियालदाह पहुंचेगी। रेलयात्री सेवा सुविधा समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने गाड़ी संचालन के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे को ज्ञापन सौंपकर गाड़ी जल्द शुरू करने की मांग की गई थी।