scriptडूंगर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी | Seminar organized in Dungar College | Patrika News

डूंगर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी

locationबीकानेरPublished: Jul 19, 2021 08:00:02 pm

Submitted by:

Atul Acharya

डूंगर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी

डूंगर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी

डूंगर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी

बीकानेर . डूंगर कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजनीति शास्त्र की सह आचार्य डॉ. बबीता जैन ने बताया कि भारतीय परम्परा में महिलाओं की स्थित सशक्त रही है क्योंकि यहां नारी को माता का स्थान मिला है जबकि पश्चिम में महिला को भोग्या के रूप में भोग का साधन मात्र माना गया है। वर्तमान संदर्भ में स्वयं के लिए स्थान सुनिश्चित करना महिला के लिए सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जीपी सिंह ने बालिका शिक्षा की महत्ती आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि माता पिता को रूढ़ीवादी विचारधारा से दूर रहकर बेटियों को शिक्षा एवं रोजगार के कार्य करने के समुचित अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप कॉलेज प्रशासन महिला कार्मिकों एवं छात्राओं को महाविद्यालय में हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। संचालन करते हुए डॉ. सोनू शिवा ने महिला प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष पर्यन्त चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
संयोजिका डॉ. इन्द्रा विश्नोई ने कहा कि आज के युग में बहु एवं बेटी को एक समान ही समझना होगा तभी किसी भी परिवार का विकास सम्भव हो पाएगा। इस अवसर पर डॉ. अनिला पुरोहित, डॉ. अनिता गोयल, डॉ. सुरूचि गुप्ता, डॉ. विश्वप्रभा गुप्ता, डॉ. विनोद कुमारी, डॉ.अरूणा चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो