scriptसेवादल नहीं देगा सैल्यूट, करेगा आमजन की सेवा – सेवादल के राष्ट्रीय प्रभारी व संयुक्त सचिव ने ली बैठक | sevaadal will not salute, will serve the common man | Patrika News

सेवादल नहीं देगा सैल्यूट, करेगा आमजन की सेवा – सेवादल के राष्ट्रीय प्रभारी व संयुक्त सचिव ने ली बैठक

locationबीकानेरPublished: Oct 21, 2018 12:40:00 am

बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बीकानेर के सेवादल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसे संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी मधु गुरुंग ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए सेवादल के पुराने गौरव को पुन: स्थापित करना है।

sevaadal will not salute, will serve the common man

सेवादल नहीं देगा सैल्यूट, करेगा आमजन की सेवा – सेवादल के राष्ट्रीय प्रभारी व संयुक्त सचिव ने ली बैठक

बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बीकानेर के सेवादल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसे संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी मधु गुरुंग ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए सेवादल के पुराने गौरव को पुन: स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि सेवादल में सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। कहा कि अब सेवादल पार्टी के किसी नेता को सैल्यूट नहीं देगा। केवल आमजन की सेवा करेगा। संयुक्त सचिव प्रकाश भरतिया ने कार्यकर्ताओं से 28 अक्टूबर को ध्वज वन्दन कार्यक्रम, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का बलिदान दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरूआत सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पाजंलि व वंदेमातरम गायन से हुई। दो मिनट का मौन रखकर अमृतसर रेल हादसे के मृतकों, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई कंवरसेन गहलोत को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन माार्शल प्रहलाद सिंह ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो