scriptशिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की | Shiva family's pran prestige of statues | Patrika News

शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की

locationबीकानेरPublished: Mar 05, 2019 12:44:36 pm

Submitted by:

Vimal

रांकावत ब्राह्मण सभा, धरणीधर की ओर से सोमवार को धरणीधर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शिव-परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम से जुड़े गिरिराज ने बताया कि इससे पूर्व शिव परिवार प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ मंदिर तक लेकर गए। पंडित ललित ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई।

Shiva family's pran prestige of statues

शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की

बीकानेर . रांकावत ब्राह्मण सभा, धरणीधर की ओर से सोमवार को धरणीधर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शिव-परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम से जुड़े गिरिराज ने बताया कि इससे पूर्व शिव परिवार प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ मंदिर तक लेकर गए। पंडित ललित ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस दौरान श्यामसुन्दर स्वामी, आशाराम साध, महेश कुमार, गोपालदास, देवकिशन, धर्मा पेंटर व भानूप्रकाश ने सपत्निक यज्ञ में आहूतियां दी।
विहिप बीकानेर महानगर कार्यकारिणी का विस्तार
बीकानेर. विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
कार्यकारिणी में ऋषिराज भाटी को महानगर मंत्री, लोकेश माथुर को सहमंत्री, नवीनसिंह तंवर को महानगर उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल आचार्य को मीडिया प्रभारी, हरिकिशन राजपुरोहित को सेवा प्रमुख एवं श्याम उपाध्याय को सत्संग सहप्रमुख का दायित्व दिया गया है।
महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा
ने बताया कि शीघ्र ही प्रखंड स्तर
के दायित्वों की घोषणा भी की जाएगी।
जल परियोजना शुरू
श्रीकोलायत. बीकानेर. पूर्व जलदाय मंत्री और जैतारण पाली से पांच बार विधायक रहे सुरेन्द्र गोयल की कोशिश तथा विधायक व क्षेत्रीय जल विकास राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी के प्रयास से गोविन्दसर गांव में स्वीकृत 96.50 लाख की जल परियोजना का शुभारंभ हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो