scriptबीकानेर स्थापना दिवस : यहां स्थापित है राव बीका के घोड़े की प्रतिमा, देखें तस्वीरें | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर स्थापना दिवस : यहां स्थापित है राव बीका के घोड़े की प्रतिमा, देखें तस्वीरें

2 Photos
6 years ago
1/2

सदियों से घोड़े अपनी तेज रफ्तार और मालिक के प्रति वफादारी के कारण प्रसिद्ध रहे है। इतिहास में कई स्थानों पर घोड़ो की वफादारी और उनके मालिकों का अपने घोड़ों के प्रति अथाह प्रेम का वर्णन मिलता है। महाराणा प्रताप के घोड़े 'चेतक' ने मालिक भक्ति के चलते इतिहास में अपना स्थान बनाया है। शहर के लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने स्थित चामुण्डा देवी मंदिर परिसर में भी स्थित है एक घोड़े की प्रतिमा।

2/2

बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा नगर संस्थापक राव बीका के घोड़े 'रेवत' की प्रतिमा है। घोड़े की प्रतिमा पर भी हाथ से लिखा हुआ है 'श्री बीकोजी महाराज का रेवत जी घोड़ा'। इस घोड़े की प्रतिमा के पास कोई प्रमाणिक साक्ष्य नहीं मिला है कि राव बीका के घोड़े का नाम 'रेवत' था और यह प्रतिमा उसी घोड़े की है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में राव बीका के इस घोड़े की प्रतिमा के प्रति आस्था है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.