scriptघर में फेंके पत्थर, दो भाई चोटिल | Stones thrown at home, two brothers injured | Patrika News

घर में फेंके पत्थर, दो भाई चोटिल

locationबीकानेरPublished: Jan 21, 2021 01:11:09 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

नयाशहर थाना क्षेत्र के भाटों के बास का मामला

घर में फेंके पत्थर, दो भाई चोटिल

घर में फेंके पत्थर, दो भाई चोटिल

बीकानेर। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराबियों ने घर में घुसकर मारपीट की। घर में पत्थर फेंके, जिससे दो युवक चोटिल हो गए। झगड़े की सूचना पर नयाशहर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ओडों के बास में एक शराब का ठेका है, जहां शाम के समय असामाजिकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। हर दिन यहां असामाजिक तत्व शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। बुधवार को भी कुछ लोग वहां शराब पीकर हुड़दंग व गाली-गलौज कर रहे थे। तब यहां रहने वाले भागीरथ तंवर व उनके बेटे सूजर व रोहित ने उन्हें उलाहना दिया, जिससे युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। वे तीनों बाप-बेटे दौड़कर घर भाग गए। तब हुड़दंगी युवके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर के गेट तोड़ दिए। घर के आगे खड़ी दो बाइक को तोड़ दिया। इतना ही नहीं घर की महिलाओं को गालियां निकाली। घर पर पत्थर फेंके, जिससे सूरज के सिर और रोहित के चेहरे पर चोट लगी।
पुलिस घटना से करती रही इनकार
झगड़े और घर पर पत्थरबाजी की सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से भाग छूटे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर उपचार करवाया। वहीं नयाशहर पुलिस से झगड़े के संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने किसी भी तरह के झगड़े की घटना से इनकार किया। जबकि मौका स्थल पर पुलिस की गाड़ी पहुंची थी।
लोगों ने जताया आक्रोश
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि शराब ठेके के कारण यहां सुबह-शाम असामाजिकतत्वों का जमावड़ा रहता है। शराब ठेके को हटाने के लिए जिला प्रशासन से कई बार कह चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। शराब पीने के बाद शराबी अक्सर झगड़ा करते हैं। गाली-गलौज करते हैं। शाम के समय यहां से महिलाओं का गुजरना मुश्किल होता है। शराबियों को गाली-गलौज व झगड़ा करने से रोकने या उलाहना देने पर वे झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं।
पीडि़त की जुबानी
पीडि़त सूरज के सिर में चोट लगी है। उसने बताया कि सोनू भाट, प्रेम व गणेश सहित पांच-सात अन्य युवकों ने उसके घर पर पत्थर फेंके, महिलाओं को अभद्र गालियां निकाली। आठ बजे उक्त लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे, जिन्हें टोका, जिससे वह नाराज हो गए और मारपीट करने लगे। घर पर पत्थर फेंके। पत्थरों से उसके सिर में और भाई रोहित के चेहरे पर चोट लगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो