ज्योतिषाचार्य पं. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि 25 मई को सुबह 10:14 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ जाएगा। यहां से नौ दिन तक रोहिणी तपनकाल शुरू हो जाएगा। यह यहां ३ जून को रात 12:04 बजे तक रहेगा। इसके बाद ८ जून को शाम ६:११ बजे सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में आने से हवा चलनी शुरू हो जाएगी। श्रीमाली ने बताया कि तपनकाल के दौरान सूर्य की पूजा करके दान-पुण्य करना चाहिए।
सुबह तेज गर्मी, दोपहर में फुहार अंचल में सोमवार सुबह तेज धूप से गर्मी रही, लेकिन दोपहर बाद घने बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। शाम करीब ४ बजे शहर के कई क्षेत्रों में फुहारें भी गिरी। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। अगले दो दिनों में इसी तरह का मौसम रहेगा। बादलों की आवाजाही के साथ बारिश भी हो सकती है। शहर में सुबह सूरज की तपिश तेज रही। बाद में तेज धूप के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर दो बजे तक तेज गर्मी रही। इससे पारा ४० डिग्री के पार पहुंच गया। बाद में मौसम में बदलाव आया और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान ४०.७ डिग्री व न्यूनतम तापमान २८.५ डिग्री सेल्सियस रहा।