बीकानेर

पारा 40 डिग्री के पास, तेज धूप व उमस ने किया बेहाल

bikaner news- बीकानेर जिले में रविवार को आसमान साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पूरे दिन सूरज की तेज तपिश रही।

बीकानेरSep 16, 2019 / 11:19 am

Atul Acharya

पारा 40 डिग्री के पास, तेज धूप व उमस ने किया बेहाल

बीकानेर. बीकानेर जिले में रविवार को आसमान साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पूरे दिन सूरज की तेज तपिश रही। इससे तापमान में एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री के पास पहुंच गया। उमसभरी गर्मी ने शहरवासियों को पसीने छुड़ा दिया। शहर में दोपहर में गर्म हवा के साथ तेज धूप व उमस ने शहरवासियों को बेहाल किया। चिलचिलाती धूप के चलते दस बजे के बाद शहर की सड़कों पर आवागमन कम रहा। भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर एक से चार बजे तक घरों में कम ही निकले।
सुबह से ही गर्म हवा का दौर शुरू हुआ, जो देरशाम तक जारी रहा। तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। शहर का अधिकतम तापमान ३९.१ डिग्री व न्यूनतम तापमान २७.२ डिग्री सेल्सियस रहा। वही कुछ क्षेत्रों में तेज गर्मी की वजह से मोठ कि फसलें मुरझाने लगी है। कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से खड़ी फसल दम तोड़ रही है जिसको देखकर किसान चिंतित नजर आने लगे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.