scriptबीकानेर मंडल की 7 रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी | Temporary increase of coaches in 7 rail | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर मंडल की 7 रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार के बाद अब बीकानेर मंडल की सात ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

बीकानेरMar 29, 2024 / 07:05 pm

Atul Acharya

बीकानेर मंडल की 7 रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

बीकानेर मंडल की 7 रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

रेलवे की ओर से स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार के बाद अब बीकानेर मंडल की सात ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसके तहत गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 30 अप्रेल तक तथा दिल्ली सराय से 2 अप्रेल से 1 मई तक 1 सैकेंड एसी, 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार-कोयम्बटूर रेलसेवा में हिसार से 3 से 24 अप्रेल तक तथा कोयम्बटूर से 6 से 27 अप्रेल तक 1 सैकेंड एसी श्रेणी, संख्या 14707/14708 बीकानेर-दादर रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 30 अप्रेल तक एवं दादर से 2 अप्रेल से 1 मई तक 1 सैकेंड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह गाड़ी संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता रेलसेवा में बीकानेर से 4 से 25 अप्रेल तक एवं कोलकाता से 5 से 26 अप्रेल तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इन ट्रेनों में भी डिब्बों की बढ़ोतरी

रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 20471/20472 बीकानेर-पुरी रेलसेवा में बीकानेर से 7 से 28 अप्रेल तक एवं पुरी से 10 अप्रेल से 1 मई तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 22473/22474 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 29 अप्रेल तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से 2 से 30 अप्रेल तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं गाड़ी संख्या 12482/12481 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 से 30 अप्रेल तक एवं दिल्ली से 2 अप्रेल से 1 मई तक 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

Home / Bikaner / बीकानेर मंडल की 7 रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो