scriptप्रादेशिक सेना भर्ती: सेना भर्ती रैली में युवा दिखा रहे अपना जोश और जज्बा | Patrika News
बीकानेर

प्रादेशिक सेना भर्ती: सेना भर्ती रैली में युवा दिखा रहे अपना जोश और जज्बा

5 Photos
7 years ago
1/5
सेना भर्ती रैली में युवा जोश और जज्बे के साथ आ रहे हैं। भर्ती रैली के दूसरे दिन शनिवार को करीब 13,500 युवा भर्ती होने के लिए भाग्य आजमाने पहुंचे। हालांकि करीब 15 हजार युवाओं को टोकन जारी किए गए थे, लेकिन करीब 1500 युवा दौड़ में शामिल नहीं हुए। रविवार को बीकानेर सहित आठ जिलों और छह राज्यों के युवाओं की भर्ती रैली होगी।
2/5
अलग कर 140 युवाओं का अगले चरण के लिए चयन किया। दौड़ में चयनित युवकों को अगले राउंड में भेजा गया, जहां उनके दस्तावेजों की जांच केबाद शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। चिनअप लगवाकर बाजुओं का दमखम परखा गया।
3/5
चयनित युवा लम्बाई और छाती की नाप सहित शारीरिक दक्षता के विभिन्न चरणों से गुजरे। शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक हुई। इसके बाद सेना के मेडिकल बोर्ड ने चयनित युवाओं की मेडिकल जांच की।
4/5
प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए सुबह 3 बजे से ही स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम के गेट पर युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। ठीक पांच बजे टोकन वाले युवाओं को प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद दो सौ से ढाई सौ के समूह में युवाओं की दौड़ कराई जाती है।
5/5
सेना भर्ती रैली में बीकानेर, अलवर, बाड़मेर, बारां, धौलपुर, पाली, जालोर, झालावाड़ जिलों के साथ केरल, तमिलनाडु, दादर नागर हवेली, दमन व दीप, लक्ष्यद्वीप और पुड्डुचेरी के 10 हजार युवा शामिल।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.