बीकानेर

बदहाल सड़क: जगह-जगह गड्ढे, बीच राह निकले पत्थर

जयनारायण व्यास कॉलोनी में पुलिस थाना रोड बदहाल स्थिति में है।

बीकानेरNov 12, 2017 / 08:54 am

dinesh kumar swami

बदहाल सड़क

बीकानेर . जयनारायण व्यास कॉलोनी में पुलिस थाना रोड बदहाल स्थिति में है। एसबीबीजे कार्यालय से शिवबाड़ी सर्किल तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं तथा डामर उखडऩे से पत्थर-कंकड़ निकल आए हैं। वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरनाक बन चुके इन गड्ढों से हादसे भी होते रहते हैं। इसके बावजूद नगर विकास न्यास इसकी सुध नहीं ले रहा है।
 

लम्बे समय से इस सड़क की सुध नहीं लेने से लोग परेशान हो रहे हैं। इस रोड पर थाने के ठीक आगे चलाना अस्पताल मोड़ पर उखड़ी सड़क और गड्ढा खतरनाक बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनुसार आए दिन यहां दुपहिया वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं। वार्ड पार्षद सहित क्षेत्रवासियों की मांग के बावजूद न्यास ने इस सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं।
 

छाया रहता है अंधेरा
जेएनवी पुलिस थाना रोड पर गड्ढों के साथ रात को अंधेरा भी छाया रहता है। अंधेरे के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को गड्ढों और पत्थरों का सही अनुमान नहीं रहता है। इससे दुपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल भी हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस रोड पर लगे अधिकतर विद्युत पोल में स्विच वायर का कार्य पूरा नहीं होने के कारण लाइटें नहीं जल रही हैं व अंधेरा रहता है।
 

नहीं हो रही सुनवाई
इस रोड की स्थिति तथा प्रकाश व्यवस्था में सुधार को लेकर नगर विकास न्यास को कई बार बता चुके हैं। घेराव तक किया जा चुका है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आमजन परेशान है। बंद लाइट व सड़कों पर गड्ढे दुर्घटना का कारण है। गिरने की पूरी संभावना बनी रहती है। स्विच वायर के लिए निगम को कहा तो उसने न्यास का क्षेत्र बता दिया। न्यास ने स्विच वायर नहीं लगाया है। लाइटें बंद हैं।
पूजा भटनागर, वार्ड पार्षद 42, नगर निगम बीकानेर
 

एमवी एक्ट में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

बीकानेर. जामसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कर मोटर वाहन अधिनियम की पालना नही करने वाहनों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि बारह वाहन चालकों से 1200 रुपए वसूल किए तथा दो वाहन चालकों को शराब के नशे में चलाने पर वाहन जब्त किया।

Home / Bikaner / बदहाल सड़क: जगह-जगह गड्ढे, बीच राह निकले पत्थर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.