scriptभाजपा पदाधिकारियों पर काम का दबाव, घर-घर जाकर नाम जोडऩे की दी जिम्मेदारी | The pressure of work on BJP office bearers | Patrika News
बीकानेर

भाजपा पदाधिकारियों पर काम का दबाव, घर-घर जाकर नाम जोडऩे की दी जिम्मेदारी

भाजपा जिले में नव मतदाता पंजीकरण अभियान चला रही है। इसमें जिले के सभी कॉलेजों के बाहर मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जा रहे हैं।

बीकानेरJan 07, 2018 / 12:46 pm

dinesh kumar swami

BJp

भाजपा

बीकानेर . भाजपा जिले में नव मतदाता पंजीकरण अभियान चला रही है। इसमें जिले के सभी कॉलेजों के बाहर मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जा रहे हैं। वहीं जिलेभर में संगठनात्मक गतिविधियां भी चलाई जा रही है। इसमें जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
पदाधिकारियों को पार्टी के कामों की इतनी जिम्मेदारी दी गई है कि उनका पूरा समय पार्टी की गतिविधियों में जाया होता है। इस बीच बीकानेर शहर से 8 भाजपा नेताओं की उपचुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। जिलाध्यक्ष की ओर से प्रदेशाध्यक्ष को 12 नाम उपचुनाव के लिए भेजे गए हैं। इनको 10 से 15 दिनों तक उपचुनाव वालों क्षेत्रों में रहना पड़ेगा।
बूथ अध्यक्षों को नव मतदाता पंजीकरण के लिए सूची बनाकर घर-घर जाकर नाम जोडऩे की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के जिले में छह मोर्चों के अलग-अलग बूथ अध्यक्ष हैं। बीकानेर शहर भाजपा के आठ मण्डल हैं। प्रत्येक मण्डल में 60-70 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ में अध्यक्ष है। प्रत्येक बूथ में भाजपा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यसक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बना हुआ है।
सभी मोर्चों के बूथ अध्यक्षों को 20-20 युवाओं को जोडऩे की जिम्मेदारी दी है। हर बूथ में छह मोर्चों के छह अध्यक्षों को मिलाकर 126 सक्रिय कार्यकर्ताओं को लगाया जाता है। पदाधिकारियों को पार्टी के कार्यक्रम, जिला कार्यकारिणी की बैठकें, नेताओं का आगमन पर आयोजनों में सक्रिय रहना पड़ता है।
इन्हें भेजा उप चुनावों में
प्रदेश भाजपा के निर्देशों के तहत बीकानेर शहर से अशोक प्रजापत, आनन्द भाटी, दीपक पारीक, अशोक बेबरीवाल, जितेन्द्र राजवी, मुमताज भाटी, मो. रमजान अब्बासी आदि को उप चुनाव के लिए भेजा गया है। 8-9 पदाधिकारियों को भेजने की सूची मिल गई है। कुल 12-13 नाम भेजे गए हैं। नव मतदाता पंजीकरण का अभियान भाजयुमो को दिया गया है। संगठन के बाकी अंग इनका सहयोग करेंगे। संगठन की गतिविधियां और मंत्रियों का आगमन से भी पार्टी पदाधिकारियों की व्यस्तता बढ़ जाती है।
डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष, बीकानेर
हर स्तर के पदाधिकारी को काम
भाजपा के जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर पार्टी का इतना काम है कि वे पूरे समय चाहे तो लगा ही रहे। आठ मण्डल अध्यक्षों के अधीन 400 से 500 बूथ हैं। हर बूथ में प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष के अधीन 20-20 कार्यकर्ताओं की सदस्य के रूप में सूची होना आवश्यक है। पार्टी ने हर स्तर के पदाधिकारी को काम दे रखा है।
रमेश सैनी, जूनागढ़ मण्डल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो