चार महीने से लापता महिला को ढूंढ़ लाए परिजन, टालमटोल करती रही पुलिस
बीकानेरPublished: Nov 06, 2022 09:19:11 am
बेटी को देख माता-पिता के आंसू छलक पड़े
पुलिस ने नहीं दिखाई संवेदनशीलता, सामाजिक संस्थाएं बनी मददगार


चार महीने से लापता महिला को ढूंढ़ लाए परिजन, टालमटोल करती रही पुलिस
बीकानेर. सीमावर्ती बीकानेर जिले के जयमलसर गांव से एक महिला चार माह पहले लापता हो गई। परिजनों ने नाल व राजलदेसर दोनों थानों में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस तो टालमटोल करती रही, लेकिन परिजन और समाजसेवी लोगों ने करीब चार महीने की मशक्कत के बाद महिला को बाड़मेर में खोज निकाला। वे वहां पहुंचे तब तक महिला को ले जाने वाले को भनक लग गई। वह रातोरात महिला को लेकर छतरगढ़ आ गया। परिजन व समाजसेवी भी उसका पीछा करते हुए छतरगढ़ पहुंचे और एक ढाणी से महिला को दस्तयाब कर लिया। गुरुवार रात वे उसे जयमलसर गांव लेकर पहुंचे। महिला के माता-पिता ने जब अपनी बेटी को देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।