8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन, राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव होंगे पारित

अभाविप का 56 वां प्रांतीय अधिवेशन 20 से
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 18 Feb 2021, 5:34 PM IST

नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन, राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव होंगे पारित

नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन, राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव होंगे पारित

बीकानेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 56 वां प्रांतीय अधिवेशन 20 व 21 फरवरी को आदर्श विद्या मंदिर परिसर में होगा। इस अधिवेशन में प्रदेश के 20 जिलों के करीब 350 प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में नई शिक्षा नीति से भारत का भविष्य विषय पर मंथन होगा। वहीं शिक्षा, पर्यावरण रक्षा संकल्प, जीरो फूड वेस्ट, महिला विमर्श, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर चर्चा की जाएगी।

अधिवेशन में संगठनात्मक गठन, राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव पारित होंगे। आयोजन की स्वागत समिति के अध्यक्ष दीपक पारीक के अनुसार महाराजा गंगासिंह नगर के कोठारी बंधु सभागार में आयोजित अधिवेशन की शुरूआत प्रदर्शनी से होगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन कर्नल हेमसिंह करेंगे। अधिवेशन के दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं के निदान पर भी चर्चा की जाएगी।

दो दिवसीय अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल कुमार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन बुधवार को महानगर अध्यक्ष परमेन्द्र सिंह, महानगर मंत्री मोहित बापेऊ, संगठन मंत्री पूर्ण सिंह, छात्रा प्रमुख महानगर खुशबू ने किया।