scriptबीकानेर में चली धूलभरी आंधी | thunderstorm in bikaner | Patrika News

बीकानेर में चली धूलभरी आंधी

locationबीकानेरPublished: Apr 04, 2020 11:58:20 pm

Submitted by:

Atul Acharya

बीकानेर में चली धूलभरी आंधी

बीकानेर में चली धूलभरी आंधी

बीकानेर में चली धूलभरी आंधी

बीकानेर. बीकानेर अंचल में शनिवार रात धूलभरी आंधी चली वही ग्रामीण क्षेत्रों में हवा के साथ बारिश भी हुई। शहर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद रात को अचानक मौसम ने पलटा खाया। और धूलभरी हवा चली वही ग्रामीण इलाकों में धूलभरी हवा के बाद बारिश हुई। रात 11 बजे के बाद से धूलभरी हवा चलने लगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में मेघगर्जन के साथ धूलभरी हवा चलने की संभावना है। सुबह से ही आसमान साफ होने सूरज की तीखी धूप रही। तीखी धूप से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। रात 11 बजे के बाद धूलभरी हवा चलने लगी। जिससे आसमान में धूल का गुब्बार हो गया। धूलभरी हवा से चारो ओर मिट्टी हो गई। इससे पहले शुक्रवार को आसमान साफ रहा साथ ही दिनभर तेज तपिश रही है। सूरज की तीखी धूप के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप के चलते दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री बढ़ोतरी हुई वही न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो