कर्जदारों से परेशान भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष तीन दिन से लापता, नहीं लगा सुराग
बीकानेरPublished: Aug 02, 2023 03:33:46 pm
तीन दिन से शोभासर झील को छान रही पुलिस


कर्जदारों से परेशान भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष तीन दिन से लापता, नहीं लगा सुराग
बीकानेर. भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल का पता लगाने के लिए पिछले तीन दिन से पुलिस, एसडीआरएफ एवं गोताखोर शोभासर झील का पानी छान रहे हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस अलग-अलग बिन्दुओं पर जांच कर रही है। बीछवाल एसएचओ महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि शोभासर झील में पिछले तीन दिन से रेस्क्यु अभियान चल रहा है। इसके बावजूद विनोद करोल का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड विनोद की बाइक और मुख्य द्वार पर आकर ठहर जाते हैं। झील की तरफ नहीं जा रहे हैं। इससे आशंका है कि शायद वह विनोद झील में उतरे ही नहीं हैं।