scriptझुलसी वृद्धा बोली, बेटे और दो बहुओं ने मारपीट कर आग लगाई | two elder battered to set on fire | Patrika News

झुलसी वृद्धा बोली, बेटे और दो बहुओं ने मारपीट कर आग लगाई

locationबीकानेरPublished: Jul 18, 2019 04:42:07 pm

Submitted by:

Nikhil swami

elder battered set on fire गहनों को लेकर सास-बहुओं के बीच चल रहा गृह क्लेश इतना बढ़ गया कि एक वृद्धा बुरी तरह झुलस गई। पीबीएम अस्पताल में भर्ती वृद्धा ने पुलिस के समक्ष पर्चा बयान में अपने ही बेटों और बहुओं पर तेल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया।

marpit

fire

बीकानेर. गहनों को लेकर सास-बहुओं के बीच चल रहा गृह क्लेश इतना बढ़ गया कि एक वृद्धा बुरी तरह झुलस गई। पीबीएम अस्पताल में भर्ती वृद्धा ने पुलिस के समक्ष पर्चा बयान में अपने ही बेटों और बहुओं पर तेल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया। घटना सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का चौराहा के पास की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर सीआइ ऋषिराज सिंह शेखावत ने बताया कि बुधवार सुबह ६० वर्षीय उम्मेद कंवर पत्नी रूपसिंह को चालीस प्रतिशत झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और झुलसी वृद्धा के पर्चा बयान लिए। पुलिस के अनुसार उम्मेद कंवर ने कहा कि वह अपने छोटे बेटे मालम सिंह व उसकी पत्नी नीतू के साथ रहती है। मकान के दूसरे भाग में बड़ा बेटा दुर्जन सिंह और उसकी पत्नी सुमन रहते हैं। उसका पति रूप सिंह और बेटा मालम सिंह बुधवार सुबह ट्रक लेकर काम पर चले गए। सुबह करीब ९:३० बजे बहू नीतू ने गहनों को लेकर उसके साथ झगड़ा किया। इसी दौरान दूसरा बेटा दुर्जन सिंह और बहू सुमन आ गए। तीनों ने मिलकर उम्मेद से मारपीट की तथा बहू नीतू घसीटकर कमरे में ले गई तथा पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
पुलिस कर रही जांच
उम्मेद कंवर के अनुसार शोर मचाने पर उसका बेटा सुरेन्द्र और रूप कंवर पड़ोस से दौड़कर आए और आग बुझाकर उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। सीआइ शेखावत ने बताया कि पर्चा बयान के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक रूप से सास-बहुओं में गहनों को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आई है। वृद्धा ने खुद आग लगाई अथवा आरोपी बेटे और दो बहुओं ने, इसकी जांच कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो