scriptनोखा में बनेंगे दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गंदे पानी का हो सकेगा निस्तारण | Two new water treatment plants will be built in Nokha | Patrika News

नोखा में बनेंगे दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गंदे पानी का हो सकेगा निस्तारण

locationबीकानेरPublished: Nov 15, 2017 01:25:34 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

नोखा नगर पालिका क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं होने से वार्ड 7 एवं वार्ड 32 में गंदा पानी भरा रहता है।

Water treatment plant

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

बीकानेर . नोखा नगर पालिका क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं होने से वार्ड 7 एवं वार्ड 32 में गंदा पानी भरा रहता है। वार्ड 32 में तो गंदे पानी का ठहराव बढ़ता जा रहा है। यहां पूरे कस्बे का पानी एकत्र होता रहता है। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। पूरे नगरीय क्षेत्र में गंदे पानी के निस्तारण के लिए अब नगर पालिका ने दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है।
इसके लिए भूमि खरीदने का प्रस्ताव साधारण सभा की बैठक में रखा गया। साथ ही वार्ड 7 और 32 में ट्रीटमेंट प्लांट के लिए प्रस्ताव रखे गए। हालांकि वार्ड 7 में ट्रीटमेंट प्लांट है, लेकिन इसके शोधित पानी का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। यह प्लांट आबादी के बीच आ गया है। आगे कृषि भूमि नहीं होने से यह पानी वार्ड के आबादी क्षेत्र में फैल रहा है। यह पानी कानपुरा बस्ती और रोडा कृष्ण मंदिर डोली में फैल रहा है। इस समस्या के निजात के लिए अब पालिका ने योजना बनाई है।
तीन-तीन करोड़ रुपए होंगे खर्च
बोर्ड ने दो नए ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्ताव रखे हैं। गंदे पानी की निकासी की पुरानी प्रणाली अब बदली परिस्थितियों में कामयाब नहीं है। नए ट्रीटमेंट प्लांट ३-३ करोड़ रुपए के अनुमानित किए गए हैं। कस्बे के बीच आए ट्रीटमेंट प्लांट को बाहर स्थापित करने की जरूरत है।
कन्हैया लाल झंवर, पूर्व विधायक, नोखा
घरों तक जा रहा गंदा पानी
नोखा में सीवरेज तकनीकी रूप से गलत बना हुआ है। आखिरी स्रोत पर सीवरेज का पानी ओवर फ्लो हो रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का उपयोग नहीं हो रहा है। इससे पानी बस्तियों में फैल रहा है। हालात ये हैं कि गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है।
सीताराम पंचारिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष, नोखा
भूमि के लिए कवायद
नोखा नगर पालिका ने शहर के गंदे पानी की निकासी एवं पुन: उपयोग के लिए दो ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित किए हैं। इसको लेकर पार्षद बाबू लाल जैन ने आपत्ति दर्ज करवाई है कि प्रस्तावित भूमि की दर बाजार दर से ज्यादा है। जैन के सहयोग से अगर सात दिन में इससे कम दर में भूमि उपलब्ध होती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी, अन्यथा नगर पालिका भूमि के लिए कवायद करेगी।
नारायण झंवर , अध्यक्ष, नगर पालिका नोखा
दर ज्यादा
वार्ड 7 व 32 में ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पालिका की ओर से पहले कम दाम में जमीन का सौदा करने की प्रक्रिया हुई थी। अब यही जमीन अधिक दर पर खरीदने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों वार्ड की जमीन की दर ज्यादा है। यह शिकायत मुख्यमंत्री, स्वायत्त शासन मंत्री, जिला कलक्टर, उपखणड अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता नोखा से की गई है। राज्य सरकार से कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
बाबूलाल जैन, पार्षद, नोखा नगर पालिका
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो