scriptUnique Weather Forecast, Pot Turned Wet, Monsoon Will Be Normal | ...गीली निकली मटकी, सामान्य रहेगा मानसून, मौसम की अनोखी भविष्यवाणी | Patrika News

...गीली निकली मटकी, सामान्य रहेगा मानसून, मौसम की अनोखी भविष्यवाणी

locationबीकानेरPublished: Mar 09, 2023 02:23:41 am

Submitted by:

Brijesh Singh

जमींदोज मटकी से जमाना और बारिश का अनुमान लगाने वाले लोगों का मानना है कि इस बार जमाना सामान्य रहेगा। बारिश सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है। लोगों की इस परंपरा पर अपनी आस्था और श्रद्धा है।

...गीली निकली मटकी, सामान्य रहेगा मानसून, मौसम की अनोखी भविष्यवाणी
...गीली निकली मटकी, सामान्य रहेगा मानसून, मौसम की अनोखी भविष्यवाणी

बीकानेर. शहर में इस बार बारिश के सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है। होलिका दहन के स्थल पर एक साल जमींदोज रही मटकी को जब बाहर निकाला गया, तो वह महज गीली निकली। मटकी के अंदर पानी नहीं था। जमींदोज मटकी से जमाना और बारिश का अनुमान लगाने वाले लोगों का मानना है कि इस बार जमाना सामान्य रहेगा। बारिश सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है। लोगों की इस परंपरा पर अपनी आस्था और श्रद्धा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.